1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज आठ चौराहों पर तैनात रहेंगी 108 एंबुलेंस

चौराहा पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी, जो कोई दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएगी
less than 1 minute read
Google source verification
आज आठ चौराहों पर तैनात रहेंगी 108 एंबुलेंस

आज आठ चौराहों पर तैनात रहेंगी 108 एंबुलेंस

ग्वालियर। होली के त्योहार पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जहां पुलिस तैनात है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। विभाग मंगलवार को शहर के आठ चौराहों पर 108 एंबुलेंस तैनात करेगा। जिला नोडल अधिकारी आइपी निवारिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर हजीरा चौराहा, पुलिस थाना गिरवाई, जिला चिकित्सालय मुरार, गोले का मंदिर थाना, पुरानी छावनी, बाड़ा स्टेट बैंक के पास, जेल रोड चौराहा, ठाठीपुर चौराहा पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी, जो कोई दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएगी।

जिला नोडल अधिकारी निवारिया ने बताया कि शहर के अलावा 7 एंबुलेंस ग्रामीण क्षेत्र में सेवा देने के लिए भी तैयार रहेंगी। जिगित्सा हेल्थ केयर के सीएल गोपाल नेगी ने बताया कि 108 एंबुलेंस पूरी तैयारी के साथ होली पर्व पर आमजन की सेवा के लिए तैयार हैं ।

कोई परेशानी हो तो इन नंबरों पर दें सूचना
- सीएमएचओ- 9826335151
- सिविल सर्जन- 8989284181
- आरएमओ मुरार अस्पताल- 7000332148
- प्रभारी अधीक्षक जेएएच- 9425122606
- सहायक अधीक्षक जेएएच- 9827595909