15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior Food Department: होटल में खाने वाले सावधान ! एक ही फ्रीजर में रखा मिला ‘वेज-नॉनवेज’ खाना, जारी होगा नोटिस

Food Safety Department: नामी होटलों-ढाबों में खाद्य सुरक्षा टीमों ने अनहाइजीनिक किचन, गंदगी और नियमों के उल्लंघन पकड़े गए। कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।
2 min read
Google source verification
एक ही फ्रीजर में रखा वेज-नॉनवेज खाना प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- AI Image)

एक ही फ्रीजर में रखा वेज-नॉनवेज खाना प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- AI Image)

Gwalior news: एमपी के ग्वालियर शहर और हाइवे स्थित नामी होटलों व ढाबों पर ग्राहकों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शहर के इंदरगंज, झांसी-ग्वालियर बाइपास और भिंड रोड पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किचन में भारी अनहाइजीनिक स्थितियां, गंदगी और नियमों का उल्लंघन पकड़ा गया। होटल रजवाड़ा की किचन में तो शाकाहारी और मांसाहारी खाना एक ही डीप फ्रीजर में बिना किसीसेपरेशन के रखा मिला। विभाग अब तीनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

लिए गए सैंपल

निरीक्षण की पहली कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश शर्मा, निरूपमा शर्मा और लखनलाल की टीम इंदरगंज स्थित होटल सिटी ग्रांट पहुंची। यहां व्यवस्थाओं की पड़ताल के बाद आनंद प्रकाश शर्मा ने आटा और चावल के नमूने लिए। वहीं दूसरी टीम में शामिल अधिकारी गिरीश राजौरिया, गोविंद नारायण सरगैयां और सतीश कुमार शर्मा ने झांसी ग्वालियर बाइपास हाइवे स्थित होटल रजवाड़ा, विलायती ढाबा और भिंड रोड स्थित बन्टू ढाबा का सघन निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान गिरीश राजौरिया ने बन्टू ढाबा से मावा व विलायती ढाबा से पनीर का सैंपल लिया। वहीं सतीश कुमार शर्मा ने होटल रजवाड़ा से पनीर का नमूना जांच के लिए एकत्र किया। मिली गंभीर खामियों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। संग्रहित किए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।

बिना एप्रन-कैप के खाना पका रहे थे कुक

-कार्रवाई के दौरान बाईपास और भिंड रोड के ढाबों में फूड सेफ्टी नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। किचन की दीवारें बेहद गंदी थीं और अनहाइजीनिक माहौल में भोजन तैयार किया जा रहा था। खाना बना रहे फूड हैंडलर्स ने न तो एप्रन पहना था और न ही सिर पर हेयर कवर लगाया था।

-विलायती ढाबा और बन्टू ढाबा पर अनिवार्य फूड लाइसेंस तक डिस्प्ले बोर्ड पर नहीं मिला। होटल रजवाड़ा में वेज और नॉनवेज फूड को एक ही फ्रीजर में रखा गया था।