20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे ग्वालियर, देश के पहले ‘जियो साइंस म्यूजियम’ का उद्घाटन

Vice President Jagdeep Dhankar : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हैं। यहां उन्होंने जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया है।

3 min read
Google source verification
Vice President Jagdeep Dhankar

Vice President Jagdeep Dhankar : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंच गए हैं। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। ग्वालियर एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति धनकड़ सीधे महाराजबाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया।

ग्वालियर पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम (भू-विज्ञान संग्रहालय) का रविवार को उदघाटन किया। ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर हैरीटेज बिल्डिंग विक्टोरिया मार्केट में स्थापित अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम के उदघाटन मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कोयला और खान राजमंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर जिले के प्रभारी और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ सांसद भारत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट का Live Video : पुलिस वर्दी पहने बैठा ठग युवक से मांग रहा आधार कार्ड, रहे सतर्क

देश के पहले अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने पट्टिका का अनावरण कर म्यूजियम के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर देश के पहले अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन किया। साथ ही, ग्वालियरवासियों को इस अनूठी सौगात की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी अतिथियों के साथ म्यूजियम की विभिन्न गैलरियों में दर्शाए गए भू-विज्ञान से संबंधित चित्रों, कलाकृतियों एवं जानकारियों को देखते हुए म्यूजियम की सराहना की।

वास्तु शिल्प के उत्कृष्ट नमूनों को सराहा

म्यूजियम के उदघाटन के बाद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराज बाड़ा पर स्थित वास्तु शिल्प के उत्कृष्ट नमूनों के रूप में खड़ी ऐतिहासिक इमारतों को भी देखा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उप राष्ट्रपति को महाराज बाड़े की इमारतों के शिल्प एवं शैलियों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें- MP में भीषण सड़क हादसा : 30 लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत 10 की हालत गंभीर

एक छत के नीचे पृथ्वी की उत्पत्ति से मानव सभ्यता के विकास तक

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा ग्वालियर नगर निगम के सहयोग से तैयार किए गए देश के इस पहले अत्याधुनिक एवं अद्भुत जियो साइंस म्यूजियम में पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव जाति और मानव सभ्यता का विकास व ब्रम्हाण्ड से जुड़ी अनूठी जानकारियां समाहित हैं। म्यूजियम में डायनासोर का अंडा समेत कीमती वस्तुएं पर्यटकों को देखने के लिए रखी गई हैं। ये म्यूजियम भू-विज्ञान से संबंधित बच्चों से लेकर बड़ों तक की जिज्ञासाओं का समाधान करती हैं। साथ ही, वैज्ञानिक दृष्टि से भी ये संग्रहालय ज्ञानवर्धक है। पृथ्वी विज्ञान से संबंधित दुर्लभ भू-वैज्ञानिक नमूनों को मल्टीमीडिया डिस्प्ले के जरिए म्यूजियम में दिखाया गया है।

संग्रहालय में बनाई गई दो गैलरियां

जियो साइंस म्यूजियम में दो गैलरियों के माध्यम से भू-विज्ञान के बारे में लाइट इफेक्ट के साथ आकर्षक ढंग से जानकारी संजोई गई है। एक गैलरी में पृथ्वी के विकास को दर्शाया गया है, जिसमें उल्लेख है कि पृथ्वी अपने मूल स्वरूप में किस प्रकार आई और कौन-कौन सी चीजों से मिलकर पृथ्वी बनी है। वर्तमान में जो पृथ्वी है, असल में वो कैसी दिखती है। पृथ्वी के भीतर लावा किस तरह से तैयार होता है और ज्वालामुखी फूटने से किस तरह पर्वतों का निर्माण होता है। ये सब जानकारियां बखूबी ढंग से संग्रहालय में दर्शाई गई। यहां आने वाले पर्यटन भूकंप का अनुभव भी कर सकेंगे। इसके अलावा वायु मंडल और महासागर के बारे में भी वर्णन है। लाइट इफेक्ट और अत्याधुनिक मशीनी तकनीक से बड़े बखूबी ढंग से ये सब प्रदर्शित किया गया है।

मानव सभ्यता के विकास की गाथा बयां करती दूसरी गैलरी

जियो साइंस म्यूजियम की दूसरी गैलरी में मानव जाति और मानव सभ्यता के विकास को बड़े बखूबी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें ये भी दर्शाया गया है कि, धरती पर डायनासोर की उत्पत्ति और विलुप्ति हुई। साथ ही, मानव की उत्पत्ति कैसे हुई और कैसे उसका जीवनक्रम आगे बढ़ा। मानव सभ्यता की जीवन शैली में आए बदलाव का वर्णन भी दर्शनीय है।

जीवाजी राव सिंधिया प्रतिमा का भी अनावरण