24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के तीन दिग्गज नेता,मोदी सरकार में हडक़ंप

Breaking : राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के तीन दिग्गज नेता,मोदी सरकार में हडक़ंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Oct 2018, 3:43 PM IST

rahul gandhi

Breaking : राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के तीन दिग्गज नेता,मोदी सरकार में हडक़ंप

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को ग्वालियर आए। यहां से हेलिकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना हुए। वहां मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने दतिया में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी ने किसानों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया बल्कि पंजाब नेशनल बैंक का पैसा खाकर भागे नीरव मोदी की प्लानिंग भाजपा को पता थी फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,भाजपा में खलबली

साथ ही कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था लेकिन भाजपा अब किसानों को कर्ज में पहुंचा रही है। राहुल की जनसभा में एक ऐसी खुशी की लहर देखने को मिली जिसने भाजपा में हडक़ंप मचा दिया। प्रदेश में१५ साल से सत्ता में काबिज भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं ने आज भाजपा का साथ छोडक़र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिससे कांग्रेसी नेताओं में खुशी की लहर है वही भाजपा नेताओं के चेहरे मुरझाए हुए हैं। राहुल गांधी दोपहर 2.20 बजे दतिया से रवाना होकर 2.40 पर डबरा पहुंचेंगे। यहां सभा संबोधित करने के बाद 4.40 बजे हेलिकॉप्टर से ग्वालियर आकर जयविलास परिसर में उतरेंगे। यहां रोड शो और सभा को संबोधित करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी डबरा पहुंचे,जनसभा को कर रहे है संबोधित,देखें LIVE

मंदिर परिसर में की पूजा अर्चना
राहुल गांधी सुबह 11.35 बजे पीतांबरा पीठ पहुंचें। वह करीब 30 मिनट तक उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख सृमद्धि की कामना की। इसके बाद वह स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। जहां उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है। जनसभा के बाद वह डबरा के लिए रवाना होने से पहले हवाई पट्टी पर लगभग एक घंटे तक कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से डबरा जाएंगे। कांग्रेस राहुल की आम सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर चंबल संभाग हाईअलर्ट पर,चप्पे पर तैनात है पुलिस,ऐसी है राहुल की सुरक्षा


एसपीजी घेरे के साथ एक हजार जवान रहेंगे तैनात
राहुल गांधी हवाई पट्टी, पीतांबरा पीठ और स्टेडियम मैदान पर एसपीजी घेरे में रहेंगे। इसके अलावा पुलिस के करीब एक हजार जवान हवाई पट्टी से पीतांबरा पीठ और स्टेडियम मैदान पर तैनात किए गए हैं। बाहर से भी पुलिस बल बुलवाया गया है। स्टेडियम पर मंच से जनता के बीच की दूरी 50 मीटर से ज्यादा रहेगी। राहुल गांधी की पूरी सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी अधिकारी खुद देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना,जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

कांग्रेस में शामिल हुए गुरुदेव शरण गुप्ता
स्टेडियम मैदान पर होने जा रही कांग्रेस की आमसभा में दतिया जिले से तीन लोग राहुल के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया। दतिया जिले के सबसे बड़े कारोबारी रतनलाल सर्राफ एंड संस के मालिक राधेश्याम अग्रवाल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुदेव शरण गुप्ता और किरण बांके बिहारी शर्मा के कांग्रेस में शामिल हुए।