4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों भागा कोर्ट से नायब तहसीलदार 

फर्जी जमानतदार को लेकर पहुंचा नायब तहसीलदार जमानत न होने पर कोर्ट से भाग निकला। पुलिस उसे तलाश कर रही थी वह पड़ाव थाने में हाजिर हो गया। न्यायालय से भागने के जुर्म में इंदरगंज थाना पुलिस ने उस पर एफआईआर दर्ज की।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Avdesh Shrivastava

Jul 30, 2017

court news

court news

ग्वालियर
.
फर्जी
जमानतदार को लेकर पहुंचा नायब
तहसीलदार जमानत न होने पर
कोर्ट से भाग निकला। पुलिस
उसे तलाश कर रही थी वह पड़ाव
थाने में हाजिर हो गया। न्यायालय
से भागने के जुर्म में इंदरगंज
थाना पुलिस ने उस पर एफआईआर
दर्ज की। पुलिस के मुताबिक
संदीप श्रीवास्तव शाजापुर
(विदिशा)में
नायब तहसीलदार है। उसने ग्वालियर
में कुछ लोगों के साथ धोखाधड़ी
की थी। पड़ाव थाने मे उस पर
420 की
एफआईआर हुई। कोर्ट में हाजिर
न होने पर उसका गिरफ्तारी
वारंट जारी हुआ। शनिवार को
संदीप महिला जमानतदार को लेकर
कोर्ट में जमानत कराने पहुंचा।
फरियादी पक्ष ने जमानतदार को
देखकर फर्जी बताया। कोर्ट से
उसकी जमानत नहीं हो सकी। इससे
पहले पुलिस उसे पकड़ती वह
कोर्ट से भाग निकला। उसके
भागने पर न्यायालय में हंगामा
मच गया। खबर मिलने पर इंदरगंज
थाना पुलिस पहुंची। न्यायालय
अभिरक्षा से भागने पर संदीप
के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।


संदीप
न्यायालय से भागकर एसपी ऑफिस
पहुंचा। उसका आरोप था कि फरियादी
पक्ष उसे तंग कर रहे है। लेकिन
फरियादी पक्ष का कहना था वह
झूठ बोल रहा है। इसके बाद पुलिस
ने उसे पकड़ लिया। उसे पड़ाव
थाने ले आए।


- न्यायालय
अभिरक्षा से भागने पर संदीप
पर मामला दर्ज किया है। पड़ाव
थाने में उस पर धोखाधड़ी की
एफआईआर है। जिसमें उसका
गिरफ्तारी वारंट था।


अमर सिंह
सिकरवार
, टीआई
इंदरगंज थाना