14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी में तिल के लड्डू सेहत के लिए वरदान, मिलेगी ताकत और ऊर्जा

शीतलहर में ऊर्जा युक्त ऐसे खाद्य पदार्थ भी जरूरी हैं जिनके सेवन से सर्दियों में चुस्त दुरुस्त रहा जा सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

monu sahu

•

Updated: 22 Dec 2016, 9:31 PM IST

gwalior

gwalior

ग्वालियर
. शीतलहर ने दस्तक दे दी है। ठण्डी हवा से बचने जहां गर्म कपड़ों की जरूरत होती है, उससे अधिक जरूरत ऊर्जा युक्त ऐसे खाद्य पदार्थ भी जरूरी हैं जिनके सेवन से सर्दियों में चुस्त दुरुस्त रहा जा सकता है। इनमें तिली के बने मीठे लड्डू और संबंधित अन्य खाद्य पदार्थ बेहद उपयोगी हैं। सर्दियों में अपनी तासीर की वजह से तिली के लड्डू न केवल ताकत और ऊर्जा का खजाना हैं बल्कि बादाम, काबजू अखरोट आदि ड्रायफूड की तुलना में सस्ते भी होते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक तिली और गुड़ का मिश्रण सेहत के लिए खास तौर पर वरदान साबित होता है।



विशेषज्ञों के मुताबिक तिल के अलावा गर्म तासीर वाली खाद्य वस्तुओं जैसे मूंगफली, पिंड खजूर का का इस्तमाल भी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। दरअसल सर्दी बढऩे के साथ-साथ लोगों के खान पान में बदलाव आया है। इसमें सबसे ज्यादा तिल के व्यंजनों को काम में लिया, तिल शरीर को गर्मी देने के साथ ही शरीर को तंदुरुस्त रखता है और शारीरिक गरमाहट भी पहुंचाती है। सर्दी के बढ़ते ही तिल के कारोबार में भी रौनक आई है। बाज़ारो में अलग-अलग प्रकार के तिल के व्यंजनों की खूब बिक्री हो रही है।



गुड़ की गजक, बीकानेर की तिल पपड़ी, अजमेर की डॉयफ्रूइट गजक, पिस्ता गजक, तिल के लड्डू सहित अन्य समाग्रमी की डिमांड बढ़ती जा रही है। आमतौर पर शरद ऋतू आते ही तिल के व्यंजन बाज़ारों में बिकना शुरू हो जाते है, लेकिन इस बार सर्दी लेट आने से इनके व्यंजनों पर भी प्रभाव पड़ा है। बाज़ारों में तिल ने अब जोर पकड़ा है। वही माना जाता है की मकर संक्रति पर तिल के व्यंजन बनाना शुभ रहता है। चीनी और गुड़ दोनों में गजक को बनाया जाता, लेकिन गुड़ की गजक को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं तिल के लड्डू की डिमांड भी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।



रोगों को करती है दूर



सर्दी बढऩे के साथ ही गजक की दुकानों पर भीड़ के साथ ही कई प्रकार की गजक व तिल के लड्डू भी उपलब्ध हैं। सर्दियों में तिल शरीर के रोग को दूर करने के साथ फायदेमंद भी साबित होता है।



लड्डू की ऐ है सामग्री



तिल-धुले हुए सफेद-500 ग्राम- 3 कप

मावा -500 ग्राम ( 2 1/2 कप)

तगार या बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)

काजू -100 ग्राम- (एक काजू के 6 से 7 टुकड़ों में काट लें)

छोटी इलाइची - 4(छील कर बारीक कूट लें)


ऐसे बनाए तिल के लड्डू



तिल को पहले साफ कर लें। फिर कढ़ाई को गैस पर गरम करें। तिल कढ़ाई में डालें व धीमी गैस पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें। (तिल चट-चट की आवाज निकालते हुए जल्दी भुन जाते हैं)। तिल को ठंडा होने पर मिक्सी से पीस लें। दूसरी कढ़ाई में हल्का ब्राउन होने तक मावा भून ले। मावा को माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं।


मावा, बूरा, पिसे हुए तिल, इलाइची का पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह से मिला लीजिये। लड्डू का मिश्रण तैयार है। मिश्रण से अपनी मन पसन्द के आकार के लड्डू बना लीजिये।तिल के लड्ड तैयार हैं। ताजा तिल के लड्डू खाइये। आप इन लडुडुओं को 10-12 दिन तक रख कर खा सकते हैं।



पानी की तासीर निखारती है तिल का स्वाद

"मुरैना के पानी की तासीर ही कुछ ऐसी है, कि इससे निर्मित तिल के सभी व्यंजनों का स्वाद निखर उठता है। गजक, तिल के लड्डू तथा तिल के अन्य मिष्ठान में जो स्वाद यहां के पानी से आता है, वैसा कहीं और नहीं। यही वजह हैकि सर्दियों के सीजन में मुरैना के जो कारीगर बाहर गजक या लड्डू बनाने जाते हैं, वे टेंकरों द्वारा यहां से पानी मंगाते हैं, ताकि तिल के व्यंजनों में मुरैना का स्वाद आ सके।"

पिंकी पचौरी
, गजक कारोबारी