23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / VIDEO: CM कमलनाथ के ग्वालियर पहुंचने पर भी कांग्रेसियों को नहीं घुसने दिया एयरपोर्ट के अंदर, जमकर हुआ विवाद

VIDEO: CM कमलनाथ के ग्वालियर पहुंचने पर भी कांग्रेसियों को नहीं घुसने दिया एयरपोर्ट के अंदर, जमकर हुआ विवाद

इस दौरान वहां रिकॉर्डिंग कर रहे एक पत्रकार से सुरक्षा में लगे एक सुरक्षाकर्मी का विवाद हो गया विवाद रिकॉर्डिंग को डिलीट कराने को लेकर हुआ इसके बाद अन्य मीडिया कर्मी नाराज हो गए एवं महा धरने पर बैठ गए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 9 Sep 2019, 3:34 PM IST

word exchange between airport security guard and congress ministers

word exchange between airport security guard and congress ministers

ग्वालियर. मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर हवाई अड्डे पर आने से पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हवाई अड्डे पर अंदर नहीं जाने विवाद हो गया। तभी वहां पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नाराजगी जताई वे वहां सुरक्षाकर्मियों पर भड़क उठे।

इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वासुदेव शर्मा बृजमोहन सिंह परिहार नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित को अंदर जाने दिया। इस दौरान वहां रिकॉर्डिंग कर रहे एक पत्रकार से सुरक्षा में लगे एक सुरक्षाकर्मी का विवाद हो गया विवाद रिकॉर्डिंग को डिलीट कराने को लेकर हुआ इसके बाद अन्य मीडिया कर्मी नाराज हो गए एवं महा धरने पर बैठ गए थे।

कुछ देर गर्मा गर्मी के बीच जैसे ही मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह दूसरे गेट से बाहर की ओर आए उसके बाद धरना भी अपने आप समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ एक 3 मिनट के लिए करीब बाहर आए इस दौरान उन्होंने उनका वहां पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हवाई अड्डे पर नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के अलावा पशुपालन मंत्री लाखन सिंह महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा सुनील शर्मा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।