25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर से चेकअप कराकर आ रहे युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

डॉक्टर से चेकअप कराकर आ रहे युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 11 Oct 2018, 2:22 PM IST

man gun shot

डॉक्टर से चेकअप कराकर आ रहे युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

ग्वालियर। डॉक्टर से चेकअप कराकर घर लौट रहे युवक को बाइक सवार हमलावर गोली मारकर भाग गए। गोली युवक के हाथ में लगी है। उसे इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात मंगलवार रात ११ बजे की है। पुलिस के मुताबिक लधेड़ी निवासी अमर बाथम (25) को गोली मारी है। अमर मुरैना में नौकरी करता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह डॉक्टर को दिखाकर पैदल घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें : 15 अक्टूबर को दतिया आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो

छोटा बाजार में राहुल सोनकर और छुटुआ बाथम ने घेर लिया। उसकी दोनों से पुरानी रंजिश है। छुटुआ ने कट्टा निकालकर उसके हाथ में गोली मार दी। हमला करने के बाद दोनों हमलावर धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि अमर दोनों हमलावरों को पहचानता है उसके खुलासे पर आरोपियों के घरों पर दबिश दी लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। अमर मुरैना कलेक्ट्रेट में पदस्थ बताया गया है।

यह भी पढ़ें : सिंधिया के गढ़ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का विरोध,लगे शाह वापस जाओ के नारे,पुलिस व भाजपा में हडक़ंप

हमलावरों से पुराना विवाद
अमर और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। गोली मारते वक्त भी हमलावर बोले कि इसे गोली मारो इसके भाई से पुरानी रंजिश है। इससे साफ हो गया कि हमलावरों ने उसी रंजिश को लेकर गोली मारी है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : राहुल बाबा को दूरबीन से नहीं दिखेगी देश में कांग्रेस : अमित शाह,see video

जांच शुरू
युवक ने बताया कि वह डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली उसके हाथ में लगी और वह घायल हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुचाया और घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।