7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बच्चों की मां के इश्क में 22 साल के युवक को गंवानी पड़ी जान, 5 दिन बाद मिली लाश

मायके आई दो बच्चों की मां से मिलने के लिए 18 सितंबर को उसके गांव आया था युवक।

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक बीते 5 दिनों से लापता था और अब उसकी लाश एक खेत क्षत विक्षत हालत में मिली है। शव के कपड़ों, हाथ पर बने टैटू और कड़े के आधार पर मृतक के भाई ने उसकी शिनाख्त की है। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और वो 18 सितंबर को दो बच्चों की मां जो कि उसकी प्रेमिका है उससे मिलने के लिए उसके गांव आया था। लेकिन फिर वापस नहीं लौटना पड़ा।

दो बच्चों की मां से इश्क
ग्वालियर जिले क खेरिया कछाई गांव में एक खेत में एक युवक की क्षत विक्षत हालत में लाश मिली है। मृतक की पहचान 22 साल के रामनरेश गुर्जर के तौर पर हुई है जो कि शिवपुरी का रहने वाला था। मृतक रामनरेश के दोस्त ने पुलिस को बताया है कि रामनरेश का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था महिला दो बच्चों की मां भी है और उसका मायका खेरिया कछाई गांव में है। 18 सितंबर की रात को रामनरेश गांव में प्रेमिका से मिलने के लिए गया था और उसने खुद रामनरेश को गांव के पास बाइक से छोड़ा था। लेकिन प्रेमिका से मिलने गया रामनरेश वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें- Black Cobra Attack Video : खतरनाक कोबरा को हाथ में लपेटकर घूम रहा था युवक, एक गलती ने ले ली जान

5 दिन बाद खेत में मिली लाश
18 सितंबर को प्रेमिका से मिलने गया रामनरेश गांव से फिर वापस नहीं लौटा। इधर उसके दोस्त व परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला और शुक्रवार की रात क्षत विक्षत हालत में उसकी लाश गांव के पास एक खेत में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों की बात सामने आई है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

देखें वीडियो- खतरनाक कोबरा सांप ने सर्प विशेषज्ञ को डंसा