26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छेड़छाड़ से परेशान होकर 14 साल की लड़की ने लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

- परिजनों की तहरीर के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 31 Mar 2021, 2:46 PM IST

untitled.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
हमीरपुर. जिले में छेड़छाड़ से परेशान 14 साल की एक नाबालिग लड़की ने खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे 14 साल की एक लड़की ने अपने घर में खुद पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर लड़की के परिजनों द्वारा एक 16 साल के लड़के की पिटाई किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय लड़की के परिजनों ने लड़के पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पिटाई करने की बात बताई थी, लेकिन तहरीर देने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़का अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था. सोमवार को भी उसने ऐसा ही किया था। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को समझा-बुझाकर छोड़ दिया था। बार-बार की जा रही छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। मामले की छानबीन की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग