
46 जनों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की मौत
46 जनों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की मौत
हनुमानगढ़. जिले में 46 जनों की कोरोना वायरस वायरस की रिपोर्ट और आई पॉजिटिव। वहीं दो जनों की मौत हो गई है। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से एक जना संगरिया का निवासी है। जिसकी उम्र 60 वर्ष है। वहीं 80 महिला टाउन के सेक्टर तीन की निवासी है। दोनों ने ही मंगलवार सुबह आईसोलेशन वार्ड में दम तोड़ दिया। पॉजिटिव आए रोगियों में टाउन के वार्ड 18 में एक, वार्ड 30 में एक, वार्ड 10 में एक, पंजाबी मोहल्ले में एक, वार्ड 44 में एक, वार्ड 25 में एक, अल्फा सिटी में एक, वार्ड 5 में एक, वार्ड 27 में एक, वार्ड 25 में एक, वार्ड 23 में एक, गोलूवाला में एक, संगरिया में दो, संगरिया के वार्ड दस में तीन, नेहरावाली ढाणी में एक, तलवाड़ा झील में दो, जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी में एक, लालाजी बालाजी मार्केट में एक, वार्ड 59 में एक, चक ज्वालासिंह वाला में एक, नोहर के वार्ड 27 में एक, पीलीबंगा के वार्ड नौ में दो, वार्ड सात में एक, वार्ड 16 में दो, डिंगा में एक, पीलीबंगा के यूको बैंक में एक जने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गांव मुंडा के वार्ड 8 में एक, टाउन नगर परिषद के पास एक रोगी, सनसिटी में एक, जंक्शन डिस्पेंसरी के पास दो, आरसीपी कॉलोनी में एक, संगरिया के वार्ड दस में एक, टाउन के एचएच एरिया में एक, नई आबादी गली नंबर 22 में एक जने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
*
Published on:
25 Nov 2020 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
