27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दो दर्जन यात्री घायल

रावतसर मार्ग पर भूकरका गांव के नजदीक गुरुवार को लोक परिवहन बस व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में बस सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

vikas meel

•

Updated: 12 Jul 2018, 10:06 PM IST

accident

accident

नोहर.

रावतसर मार्ग पर भूकरका गांव के नजदीक गुरुवार को लोक परिवहन बस व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में बस सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। कई जनों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर किया गया। ट्रक चालक व खलासी को भी चोटें आई। बस रावतसर से नोहर आ रही थी। केले लदा ट्रक पलट गया। हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी नरेन्द्र मीणा व थानाधिकारी रणवीर सांई मौके पर पहुंचे।


ग्रामीणों की सहायता से निजी वाहनों के जरिए घायलों को नोहर सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लाल खां (38) पुत्र मुंशी खां निवासी गंधेली, सीताराम (35) पुत्र गुलजार सिंह फतेहाबाद हरियाणा एवं साबिर खां (32) पुत्र सफी खां निवासी नोहर को सिरसा रेफर किया गया।

बस चालक नौरंगदेसर निवासी संदीप, गोगामेड़ी निवासी राजपाल, जोरावरपुरा निवासी कालू मिरासी, हनुमानगढ़ टाउन निवासी अजायब सिंह, भगवान निवासी अर्जुन जाट, उत्तरादाबास भादरा निवासी राकेश जाट, मिर्जावालीमेर निवासी ममता व शिशपाल आदमपुर निवासी गुड्डी देवी व दस वर्षीय ज्योती तथा फतेहाबाद निवासी सीताराम को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई घायलों को कस्बे के निजी चिकित्सालय में भी भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे व आसपास के लोग परिचितों का हाल जानने चिकित्सालय पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नही हुआ।


मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

हनुमानगढ़. संगरिया मार्ग स्थित गांव नवां के पास बाइक सवारों की ओर से एक होटल में घुसकर मारपीट करने के संबंध में दर्ज हुए मामले के परस्पर में गुरुवार को जंक्शन थाने में मामला दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष ने मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद अजहर (35) पुत्र खान मोहम्मद निवासी वार्ड दस नवां ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार रात करीब दस-साढ़े दस बजे उसका भाई मकसूद पेट्रोल लेने के लिए गांव नवां के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। पंप बंद होने के कारण वह मोटर साइकिल पर वापस आ रहा था तो रास्ते में मोहम्मद नजर, उसका लड़का इश्फाक खान, निर्देश बिश्नोई, अरविंद बिश्नोई व संदेश बिश्नोई सभी निवासी संगरिया ने रोक लिया तथा लाठियों-गंडासियों से हमला कर दिया।

मोबाइल छीन लिया तथा बाइक की चाबी निकाल ली। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को अरविंद बिश्नोई ने पर्चा बयान के आधार पर अजर खान, जफर खान, मोहम्मद खान, बिल्लू के अलावा 10-15 अन्य जनों के खिलाफ लाठियां व गंडासियों से लैस होकर होटल में घुसने तथा उससे, निर्देश व बाबा नजर खान से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कराया था। गंभीर घायल नजर खान को चिकित्सकों ने नाजुक हालत होने पर बीकानेर रेफर कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग