6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो शराब ठेकों, कोचिंग सेंटर, कस्टमर केयर पर चला कार्रवाई का डंडा

हनुमानगढ़. जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने एवं बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्रवाई का डंडा चलाया।

2 min read
Google source verification
दो शराब ठेकों, कोचिंग सेंटर, कस्टमर केयर पर चला कार्रवाई का डंडा

दो शराब ठेकों, कोचिंग सेंटर, कस्टमर केयर पर चला कार्रवाई का डंडा

दो शराब ठेकों, कोचिंग सेंटर, कस्टमर केयर पर चला कार्रवाई का डंडा
- कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई
- 17 के काटे चालान
हनुमानगढ़. जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने एवं बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्रवाई का डंडा चलाया। टाउन एवं जंक्शन क्षेत्र में चार अलग-अलग प्रतिष्ठानों को सीज करने एवं चालान काटने की कार्रवाई की। टीम ने 17 प्रतिष्ठानों आदि के चालान काटे।
जानकारी के अनुसार एसडीएम कपिल यादव एवं डीएसपी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने जिला मुख्यालय पर निरीक्षण किया। इस दौरान चक ज्वालासिंहवाला में तथा टाउन में शराब ठेका गाइडलाइन का उल्लंघन करते संचालित पाया गया। दोनों को सीज आदि करने की कार्रवाई की गई। इसी तरह जंक्शन में कोचिंग सेंटर का संचालन करने पर टीम ने निरीक्षण किया। वहां विद्यार्थियों को एक कक्ष में एकत्र कर कोरोना मापदंडों का उल्लंघन करते हुए कोचिंग देते पाया गया। इसी तरह टाउन में निजी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर प्रतिष्ठान को सीज किया गया।
बढ़ते संक्रमण के बीच साधारण बीमारी के लिए अस्पताल की बजाए ई-संजीवनी से ऑनलाइन उपचार
- चिकित्सा विभाग कर रहा अस्पताल कम से कम जाने की अपील
हनुमानगढ़. जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते आमजन को घर पर रहने को कहा गया है। इन हालात में चिकित्सा विभाग भी लोगों से सामान्य बीमारी के इलाज के लिए कम से कम अस्पताल जाने की अपील कर रहा है। इसके लिए ई-संजीवनी एप से ऑनलाइन उपचार लेने का सुझाव दे रहा है ताकि संक्रमण की कम से कम आशंका रहे और रोगी का बचाव हो सके।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि ई-संजीवनी एप से घर बैठे ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। इससे कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का घर बैठे नि:शुल्क लाभ ले सकता है। इससे आमजन आसानी से कोरोना संबंधी नियमों की पालना कर पाएंगे। रोगी को भीड़ में नहीं जाना पड़ेगा। जिले में पिछले कुछ महीनों में अनेक लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया है।
चक्कर की जरूरत नहीं
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार डिग्रवाल ने बताया कि सभी परिवारों में मोबाइल फोन हैं। चिकित्सकीय सेवा के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं हैं। एप के माध्यम से ऑनलाइन टेली-कन्सल्टेशन सेवा निरंतर चल रही है। कोई भी व्यक्ति सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक सामान्य बीमारियों के लिए टेली कंसलटेंसी सेवाएं प्राप्त कर सकता है। इसके लिए राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है जो एप के जरिए सेवाएं दे रहे हैं।
यूं ले सकेंगे लाभ
सीओ-आईईसी मनीष शर्मा ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पहले गूगल एप से ई-संजीवनी एप डाउनलोड करना होगा। अपना मोबाइल नम्बर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित कर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए नाम, पता, जेंडर व आयु आदि सूचना दर्ज करनी होगी। यदि चाहे तो अपनी पिछली पर्ची भी अपलोड कर सकते हैं। एप पर दी गई जानकारी के अनुसार रोगी आईडी और टोकन नंबर मरीज के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेज दिए जाएंगे। मरीज अपने मोबाइल नम्बर, रोगी आईडी या टोकन नंबर डालकर सिस्टम में लॉग-इन करे। मरीज अपने बारी का इन्तजार करे और टोकन नम्बर आने पर ऑनलाइन चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करे। परामर्श के दौरान आप संबंधित चिकित्सक को परेशानी, बीमारी, लक्षण आदि के बारे में बताए ताकि चिकित्सक आपको दवा, सावधानी, परहेज आदि बता सके। टेली-कन्सल्टेशन पूर्ण होने पर ई प्रिस्क्रिप्शन प्राप्त करे। इसके जरिए सरकारी डीडीसी या मेडिकल स्टोर से दवा प्राप्त की जा सकती है।