8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीरंदाजों ने दिखाया हुनर

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता आरडी सिंह, राजस्थान राज्य जूडो एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरूण विजय, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् सतनाम सिंह, भामाशाह काशीराम नैण, राजस्थान तीरंदाजी संघ के प्रदेशाध्यक्ष केके जादम, प्रदेश चैयरमैन नायब सिंह थे। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता आरडी सिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 29 Oct 2021, 10:37 PM IST

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीरंदाजों ने दिखाया हुनर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीरंदाजों ने दिखाया हुनर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीरंदाजों ने दिखाया हुनर
हनुमानगढ़. राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता आरडी सिंह, राजस्थान राज्य जूडो एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरूण विजय, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् सतनाम सिंह, भामाशाह काशीराम नैण, राजस्थान तीरंदाजी संघ के प्रदेशाध्यक्ष केके जादम, प्रदेश चैयरमैन नायब सिंह थे। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता आरडी सिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने से खिलाडिय़ों का तीरदांजी में उत्साह तो बढ़ेगा साथ ही प्रतिभाओं को उचित मंच भी मिलेगा। राजस्थान राज्य जूडो एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरूण विजय ने खिलाडिय़ों को नशे से दूर रहते हुए खेलों की तरफ अग्रसर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में राज्य के सभी तीरंदाज नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और विश्व पटल पर तीरंदाजी के क्षेत्र में अव्वल रहेंगे। कोच अमन कड़वा ने बताया कि जूनियर वर्ग के कम्पाउड छात्र में प्रज्जवल हनुमानगढ़ प्रथम, पीयूष जोशी द्वितीय, जसवंत सैनी तृतीय रहे। इसी तरह छात्रा वर्ग में सोमाशी प्रथम, यंशस्वनी द्वितीय, अनीशा तृतीय रही। रिकर्व छात्र वर्ग में कपिश प्रथम, करणी सिंह द्वितीय, यशवंत शेखावत तृतीय रहे। इंडियन राउंड में जयपुर प्रथम, बीकानेर द्वितीय व अजमेर तृतीय रहे। इसी तरह छात्रा वर्ग में बीकानेर प्रथम, अजमेर द्वितीय, गंगानगर तृतीय रहे। कार्यक्रम के अंत में कोच अमन कड़वा, जिला चैयरमैन मदनलाल सुथार, कोषाध्यक्ष सुशील निमीवाल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन दलीप वर्मा ने किया।