31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में राजस्थान के बैंक मैनेजर को आतंकियों ने गोलियों से भूना, दो महीने पहले ही हुआ था विवाह

Bank Manager Shot Dead In Kashmir Valley: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के गांव भगवान का 26 वर्षीय युवक विजय कुमार बेनीवाल कश्मीर में आतंकियों की टारगेट किलिंग का शिकार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 2 Jun 2022, 2:38 PM IST

terrorist_killed_rajasthan_bank_manager.jpg

Bank Manager Shot Dead In Kashmir Valley: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के गांव भगवान का 26 वर्षीय युवक विजय कुमार बेनीवाल कश्मीर में आतंकियों की टारगेट किलिंग का शिकार हो गया। वह कश्मीर के कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकी देहाती बैंक (ईडीबी) में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। विजय कुमार को आतंकियों ने गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विजय कुमार के पिता शिक्षक हैं।

हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल की एक संयुक्त टीम ने आतंकियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। विजय पिछले करीब डेढ़ साल से कुलगांव जिले में इस बैंक में कार्यरत था। होनहार विजय ने पीओ के पद से नौकरी शुरू कर अपनी काबिलियत के बल पर प्रबंधक का पद हासिल किया। विजय की 2 माह पहले ही शादी हुई थी। आतंकियों द्वारा हत्या की खबर मिलने के बाद से ही विजय के पूरे गांव भगवान में शोक पसरा हुआ है।

हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक आतंकवादी पहले बैंक में झांककर देखता है। इसके बाद वह फिर बैंक में आता है। बैग से पिस्टल निकालता है और थोड़े करीब जाकर बैंक मैनेजर पर हमला कर देता है। इसके बाद आतंकवादी वहां से भाग निकलता है। आतंकियों ने मंगलवार को हिंदू शिक्षिका रजनी बाला को मौत के घाट उतार दिया। घात लगाए आतंकियों ने सांबा की मूल निवासी शिक्षिका पर स्कूल के भीतर बच्चों के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया है।

घटना की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़