हनुमानगढ़. सतीपुरा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने जोधपुर डिस्कॉम के एसई और टाउन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कृषि कनेक्शन के लिए गुजर रही लाइन की समस्या से अवगत करवाया है। ज्ञापन में प्रार्थी कुलदीप सिंह ने बताया है कि उसकी चक ४१ एनजीसी में जमीन है। प्रार्थी की जमीन में से एक अन्य काश्तकार के कृषि कनेक्शन के लिए लाइन निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर प्रार्थी किसान को एतराज है। प्रार्थी की मांग है कि उसकी जमीन से किसी दूसरे काश्तकार को कृषि कनेक्शन जारी करने के लिए लाइन नहीं निकाली जाए। जो आवेदक किसान है, उसी के खेत से लाइन निकालकर कृषि कनेक्शन जारी किया जाए। आरोप है कि प्रार्थी को उक्त किसान धमका भी रहा है।