8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में टीकाकरण के लिए मुंह अंधेरे ही लग रही कतार

हनुमानगढ़. जिले में सोमवार को 16036 लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। सभी ब्लॉक पर 18 से 44 एवं 45 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोवैक्सीन व कोविशील्ड की डोज लगाई गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 26 Jul 2021, 8:33 PM IST

हनुमानगढ़ में टीकाकरण के लिए मुंह अंधेरे ही लग रही कतार

हनुमानगढ़ में टीकाकरण के लिए मुंह अंधेरे ही लग रही कतार

हनुमानगढ़ में टीकाकरण के लिए मुंह अंधेरे ही लग रही कतार
- 16036 लोगों का टीकाकरण
- टीकाकरण के लिए आने वाले सैकड़ों को लौटना पड़ रहा बैरंग
हनुमानगढ़. जिले में सोमवार को 16036 लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। सभी ब्लॉक पर 18 से 44 एवं 45 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोवैक्सीन व कोविशील्ड की डोज लगाई गई। इसके लिए 121 टीकाकरण बनाए गए। 6309 डोज कोवैक्सीन एवं 9727 डोज कोविशील्ड की टीकाकरण में इस्तेमाल में की गई।
आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय से रविवार को कोविशील्ड की 8500 एवं कोवैक्सीन की 6000 डोज प्राप्त हुई थी। इससे कोवैक्सीन का द्वितीय डोज का वैक्सीनेशन किया गया। कोविशील्ड की कुल डोज में से 20 प्रतिशत प्रथम डोज एवं 80 प्रतिशत द्वितीय डोज लगाई गई। जिले के 9727 नागरिकों ने कोविशील्ड की डोज लगवाई।
कल होगा टीकाकरण
आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि जिले को निदेशालय से कोविशील्ड की 13 हजार डोज मंगलवार शाम तक प्राप्त होगी। इससे जिले में बुधवार को 18 से 44 एवं 45 से अधिक आयु के नागरिकों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसमें भी द्वितीय डोज लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी। 13 हजार वैक्सीन का 80 प्रतिशत द्वितीय डोज एवं 20 प्रतिशत प्रथम डोज के लिए इस्तेमाल की जाएगी।