ऑनलाईन सिस्टम आया आड़े
इसका कारण है ऑन लाईन सिस्टम। दोनों पंचायतों में जब से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं ऑनलाईन हुई तब से ग्रामीण लाभान्वित नहीं हो रहे तथा वे संबंधित विभागों के चक्कर काटकर परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों के राशनकार्ड, जॉबकार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि उनके आवास से संबंधित गांव के है लेकिन आबादी के आंकड़ों में उनका नाम दूसरे गांव में आने से आवेदन आनॅलाईन नहीं हो रहे।