8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन आधार में नामांकन होने पर ही एक मई से मिल सकेंगे लाभ

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. मुख्यमंत्री की वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के समस्त लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से प्रदान किए जाने हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 13 Apr 2022, 8:38 PM IST

जन आधार में नामांकन होने पर ही एक मई से मिल सकेंगे लाभ

जन आधार में नामांकन होने पर ही एक मई से मिल सकेंगे लाभ

जन आधार में नामांकन होने पर ही एक मई से मिल सकेंगे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अन्तर्गत भी जन आधार में परिवार के सभी सदस्यों का नामांकन अति आवश्यक
कलक्टर ने दी जन आधार नामांकन से वंचित परिवारों को नजदीकी ई-मित्र पर जाकर जन आधार में नि:शुल्क नामांकन करवाने की सलाह
हनुमानगढ़. मुख्यमंत्री की वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के समस्त लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से प्रदान किए जाने हैं। जिला जन आधार योजना अधिकारी एवं जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा की अनुपालन में 30 अप्रैल 2022 के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ जन आधार कार्ड होने पर ही प्राप्त कर सकेंगे। अत: समस्त लाभार्थियों से अनुरोध है कि परिवार के जिस सदस्य का जन आधार नामांकन शेष है या पूरे परिवार का जन आधार नामांकन शेष है, वे अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर नि:शुल्क जन आधार नामांकन करवाना सुनिश्चित करें ताकि राशन मिलने एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिलने में असुविधा न हो।
जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अन्तर्गत भी जन आधार में परिवार के सभी सदस्यों का नामांकन अति आवश्यक है। जिससे कि स्वास्थ्य सम्बन्धी आपातकालीन परिस्थितियों में योजना का लाभ परिवार के सभी सदस्यों को मिल सके। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की समस्त लोक कल्याणकारी योजनाओं (जैसे पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रि. एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, अनुप्रति योजना निर्माण श्रमिक कौशल विकास योजना आदि) के लिए भी जन आधार नामांकन आवश्यक है। अतिरिक्त जिला जन आधार योजना अधिकारी एवं आर्थिक व सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक विनोद गोदारा ने बताया कि जन आधार कार्ड से राशन मिलने की घोषणा होने के उपरान्त ऐसे राशन कार्डधारी परिवारों के सदस्य जिनका जन आधार नामांकन होना शेष है उन्हें राशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु नवीन आवेदनों के लिए भी जन आधार नामांकन आवश्यक है। लिहाजा जन आधार से वंचित परिवार अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर जन आधार बनवाएं ताकि असुविधा ना हो।