19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, अम्बेडकर की ओर से बनाए गए संविधान की आड़ में गलत लड़ाई लडऩा ठीक नहीं

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. मीडिया से बातचीत में भादरा विधायक बलवान पूनियां ने भादरा तहसील के गांव बरवाली में दलित समाज के परिवार का मकान तोडऩे के प्रकरण को लेकर लग रहे आरोपों पर कहा कि कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने के लिए गरीब वीरूराम के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। क्योंकि जिस जगह वीरूराम बसा हुआ है वह पट्टा उसके नाम नहीं है।  
2 min read
Google source verification
भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, अम्बेडकर की ओर से बनाए गए संविधान की आड़ में गलत लड़ाई लडऩा ठीक नहीं

भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, अम्बेडकर की ओर से बनाए गए संविधान की आड़ में गलत लड़ाई लडऩा ठीक नहीं

भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, अम्बेडकर की ओर से बनाए गए संविधान की आड़ में गलत लड़ाई लडऩा ठीक नहीं
-जिले के कई चर्चित मामलों को लेकर उठे सवालों के विधायक ने दिए जवाब
हनुमानगढ़. अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष बलवान पूनियां की अध्यक्षता में हुई। इसमें 25 जून से पांच जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाकर 50 हजार किसानों को सदस्य बनाने, दस जुलाई को तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शाहजहांपुर बोर्ड पर पहुंचने का निर्णय किया। फसल बीमा ,सिंचाई पानी के लिए आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। पूनियां ने कहा कि आने वालों दिनों में किसान आंदोलन तेजी से आगे बढ़ेगा तथा किसान जीतेगा। केंद्र सरकार की किसान विरोधी तथा जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी ने कहा कि गांव-गांव में किसानों को संगठित किया जाएगा। जिला महासचिव विनोद स्वामी, रोहताश सोलंकी, गोपाल बिश्नोई, सुरेश स्वामी, कुलदीप भाम्भू, राकेश नेहरा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में भादरा विधायक बलवान पूनियां ने भादरा तहसील के गांव बरवाली में दलित समाज के परिवार का मकान तोडऩे के प्रकरण को लेकर लग रहे आरोपों पर कहा कि कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने के लिए गरीब वीरूराम के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। क्योंकि जिस जगह वीरूराम बसा हुआ है वह पट्टा उसके नाम नहीं है। करीब एक वर्ष पहले हुई पंचायत में भी कहा गया था कि वीरूराम गलत जगह बसा हुआ है। विधायक के अनुसार वीरूराम को एक नि:शुल्क पट्टा मिला हुआ था जो दूसरी जगह का था। विधायक ने कहा कि कुछ लोग वीरूराम को गुमराह कर रहे हैं। विधायक बलवान पूनियां का कहना था कि आज भी उनकी उस गरीब परिवार के साथ सहानुभूति है। पूनियां ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की ओर से बनाए गए संविधान की आड़ में गलत लड़ाई लडऩा ठीक नहीं है। जिला परिषद सीईओ को भादरा विधायक की ओर से एपीओ करवाए जाने की चर्चाओं के सवाल पर विधायक बलवान पूनियां ने कहा कि किसी को कह देने से कोई एपीओ नहीं हो जाता। ब्लैक लिस्ट फर्म पूजा कंस्ट्रक्शन कंपनी को फर्जी भुगतान के आदेश जारी करने से वह एपीओ हुए हैं। विधायक ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। बरवाली प्रकरण में उनके पास तथ्य हैं, उन्हें किसी पर दबाव बनाने की जरूरत नहीं।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग