8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में बाइक सवारों ने छीने राह चलते लोगों के मोबाइल फोन

हनुमानगढ़. जंक्शन की शंकर कॉलोनी के पास पैदल जा रहे युवक से अज्ञात बाइक सवार ने मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 22 Nov 2021, 8:21 PM IST

हनुमानगढ़ में बाइक सवारों ने छीने राह चलते लोगों के मोबाइल फोन

हनुमानगढ़ में बाइक सवारों ने छीने राह चलते लोगों के मोबाइल फोन

हनुमानगढ़ में बाइक सवारों ने छीने राह चलते लोगों के मोबाइल फोन
- जंक्शन क्षेत्र में वारदात
हनुमानगढ़. जंक्शन की शंकर कॉलोनी के पास पैदल जा रहे युवक से अज्ञात बाइक सवार ने मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। कमल प्रभात (18) पुत्र मंगा सिंह निवासी दो केएनजे आबादी ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 9 बजे पैदल दुकान जा रहा था। चाणक्य क्लासेज के सामने वार्ड 19 में पहुंचा तो पीछे से एक जना बाइक पर आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। बाइक के पीछे लाल अक्षरों में नो टेंशन लिखा हुआ था। सूचना मिलने पर जंक्शन थाने से एएसआई जय सिंह व कांस्टेबल महंगा सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास के मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। युवक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस थाने में परिवाद सौंपा है।
रविवार को जंक्शन में शिव कुटिया रोड पर भी बाइक सवार अज्ञात जने ने मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में मोबाइल फोन मालिक की ओर से ऑनलाइन मुकदमा दर्ज करवाया गया। नवीन पुत्र बाबूलाल रेगर निवासी सेक्टर 12, पुरानी खुंजा का आरोप है कि वह रविवार सुबह मोबाइल फोन पर बात करता हुआ शिव कुटिया रोड पर 99 स्टोर के सामने से पैदल जा रहा था। तभी पीछे से मोटर साइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीछा करने पर बाइक सवार पकड़ में नहीं आया। नवीन ने अज्ञात जने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
आबकारी पुलिस दल पर हमले के आरोपी को भेजा जेल
हनुमानगढ़. आबकारी दल पर फायरिंग एवं हमले के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को टाउन पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपी बूटा सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी डबलीवास मोलवी को जेल भिजवा दिया गया। यह इस मामले में छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले 18 जुलाई को पांच जनों को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि गंगागढ़ क्षेत्र में हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए गई आबकारी पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच फायरिंग व मारपीट को लेकर 13 जुलाई को परस्पर मामले दर्ज करवाए गए थे। आबकारी विभाग के पुलिस निरीक्षक कैलाश स्वामी का आरोप था कि गंगागढ़ रोही के देबूघाट पर आबकारी टीम हथकढ़ शराब व भ_ियां नष्ट कर रही थी। इस दौरान हथकढ़ शराब कारोबारियों ने टीम पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से फायर भी किए गए। बचाव में आबकारी विभाग के कार्मिकों की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से तीन ग्रामीण घायल हो गए थे। आबकारी जमादार हुसैन के अलावा दूसरे पक्ष के उदय सिंह, सुखविंद्र सिंह तथा बलविंद्र पुत्र रमेश सिंह गोली लगने से घायल हुए थे। दूसरे पक्ष के जरनैल सिंह पुत्र सुंदरसिंह निवासी गंगागढ़ ने आबकारी विभाग हनुमानगढ़ के 20-25 कार्मिकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।