9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेतन बजट के एवज में मांगी रिश्वत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज

हनुमानगढ़. वेतन बजट के एवज में रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एसीबी में अन्तर्गत धारा सात भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 व 120 बी भादस के तहत नियमित प्रकरण दर्ज किया गया।

2 min read
Google source verification
वेतन बजट के एवज में मांगी रिश्वत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज

वेतन बजट के एवज में मांगी रिश्वत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज

वेतन बजट के एवज में मांगी रिश्वत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज
- सहायक लेखाधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ सहायक पर घूस मांगने का आरोप
हनुमानगढ़. वेतन बजट के एवज में रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में शुक्रवार को एसीबी में अन्तर्गत धारा सात भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 व 120 बी भादस के तहत नियमित प्रकरण दर्ज किया गया। एसीबी हनुमानगढ़ के अनुसार सात जनवरी 2021 को एएसपी के समक्ष दिनकर सिंह, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड द्वितीय, कलक्ट्रेट के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र पेश किया गया। इसमें बताया कि वेतन का बजट नहीं आया हुआ था। इसलिए परिवादी ने कलक्टर कार्यालय में पदस्थापित सहायक लेखाधिकारी दिनकर सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने इस संबंध में कार्यालय को पत्र भेजने को कहा। परिवादी ने 28 दिसम्बर 2020 को पत्र भेज दिया। मगर बजट उपलब्ध नहीं हुआ।
इस पर परिवादी छह जनवरी 2021 को दिनकर सिंह से मिला तो उसने कहा कि संजय कुमार वरिष्ठ सहायक (वह पहले दिनकर सिंह के कार्यालय में पदस्थापित था) से आपको बात करने के लिए कहा था। वह बात आपने पूरी नहीं की। इसलिए आपको बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। अब आप संजय से बात कर लेना।
तो करनी पड़ी शिकायत
इसके बाद परिवादी ने सात जनवरी 2021 को एसीबी कार्यालय में प्रार्थना पत्र पेश किया तथा संजय कुमार वरिष्ठ सहायक से हुई वार्ता की वॉइस क्लिप भी सौंपी। इसमें संजय कुमार की ओर से सहायक लेखाधिकारी दिनकर सिंह के लिए रिश्वत मांगने के तथ्य पाए गए। अत: एसीबी ने परिवादी को सात जनवरी 2021 को दीनकर सिंह के पास भेजकर गोपनीय सत्यापन करवाया। उस दौरान सहायक लेखाधिकारी दीनकर ने घूस प्राप्त करनी चाही। मौके पर मौजूद सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र जोशी ने तीन हजार रुपए की घूस देने बाबत बातचीत की। दीनकर सिंह ने घूस की राशि वरिष्ठ सहायक संजय कुमार को देने की बात कही।
नहीं हो सका था ट्रैप
परिवादी की ओर से प्रस्तुत वॉइस क्लिप एवं सत्यापन रिकॉर्ड वार्ता की ट्रांसस्क्रिप्ट तैयार की गई। वॉइस क्लिप में संजय कुमार की ओर से घूस मांगने संबंधी बातचीत मिली। वक्त सत्यापन ट्रांसस्क्रिप्ट में सहायक लेखाधिकारी दीनकर सिंह व सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र जोशी के घूस मांगने के तथ्य रिकॉर्ड में पाए गए। इसके बाद आरोपियों ने बजट के संबंध में परिवादी से संपर्क नहीं कर सीधा उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया। इससे ट्रैप कार्यवाही नहीं हो सकी। सहायक लेखाधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक (यूडीसी) के लोक सेवक होते हुए अपने पदीय कत्र्तव्यों के निर्वहन में पद का दुरुपयोग कर भ्रष्ट आचरण करना एवं अपराधिक षडय़ंत्र कर परिवादी से वेतन बजट मांगने पर घूस की मांग करना पाया गया। अत: दिनकर सिंह सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय कलक्ट्रेट हनुमानगढ़, राजेन्द्र जोशी सहायक प्रशासनिक अधिकारी कलक्ट्रेट हनुमानगढ़ तथा संजय कुमार, वरिष्ठ सहायक तहसील कार्यालय संगरिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।