जिला कलक्टर ने दिए थे निर्देश
कई माह पूर्व मौसमी बीमारियों से संबंधित साधारण बैठक में जिला कलक्टर ने टाउन-जंक्शन मार्ग व लाल चौक तक दोनों तरफ वाहन सड़क किनारे होने पर नगर परिषद अधिकारियों को सर्वे कराने का निर्देश दिया था। इसके तहत नगर परिषद की ओर से भवनों का सर्वे किया जा रहा है। टाउन में सहायक अभियंता बंता सिंह, कनिष्ठ अभियंता विनोद पचार, सहायक नगर नियोजक सुनील कुमार, मेट जीवन सिंह की ओर से सर्वे किया जा रहा है। जंक्शन में सहायक अभियंता वेद गोदारा, कनिष्ठ अभियंता प्रेमदास, धीरज कुमार व मेट नरेश कुमार की ओर से भवनों का सर्वे किया जा रहा है। टाउन में अभी तक पीरखाना तक सर्वे हो पाया है और जंक्शन में अभी तक टीम की ओर से राजीव चौक तक सर्वे किया गया है।