6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अज्ञात बाइक सवार बोले, तेरे बाप के मांगते हैं पैसे, चल निकाल, फिर मारपीट कर कार चालक से लूटे रुपए

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जंक्शन में श्रीगंगानगर रोड स्थित धर्मकांटे के पास कार सवार युवक से नकदी छीनने की वारदात हो गई। बाइक सवार दो अज्ञात जनों ने पहले कार रुकवा कर चालक को बातों में उलझाया। फिर उससे हाथापाई कर नकदी छीनकर ले गए।

2 min read
Google source verification
अज्ञात बाइक सवार बोले, तेरे बाप के मांगते हैं पैसे, चल निकाल, फिर मारपीट कर कार चालक से लूटे रुपए

अज्ञात बाइक सवार बोले, तेरे बाप के मांगते हैं पैसे, चल निकाल, फिर मारपीट कर कार चालक से लूटे रुपए

अज्ञात बाइक सवार बोले, तेरे बाप के मांगते हैं पैसे, चल निकाल, फिर मारपीट कर कार चालक से लूटे रुपए
- हनुमानगढ़ में कार चालक से पैसे लूटे
- बाइक सवार दो अज्ञात जनों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम
हनुमानगढ़. जंक्शन में श्रीगंगानगर रोड स्थित धर्मकांटे के पास कार सवार युवक से नकदी छीनने की वारदात हो गई। बाइक सवार दो अज्ञात जनों ने पहले कार रुकवा कर चालक को बातों में उलझाया। फिर उससे हाथापाई कर नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में जंक्शन थाने में बाइक सवार दो अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार खेतपाल सोनी पुत्र बालूराम सोनी निवासी हाऊसिंग बोर्ड, जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि उनका पुत्र दीपक सोनी (25) रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसी से 45 हजार रुपए लेकर कार में सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह श्रीगंगानगर रेलवे फाटक से आगे श्रीगंगानगर रोड पर हाऊसिंग बोर्ड स्थित शंकर धर्मकांटा के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात जने आए। दोनों ने बाइक आगे लगाकर कार रुकवा ली तथा उसकी चाबी निकाल ली। उन्होंने दीपक को कहा कि उसके पिता से 300 रुपए लेने हैं। जब दीपक ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानता। अगर रुपए लेने हैं तो वे उसके पिता के पास जाए। इसके बाद बाइक सवार एक जने ने दीपक से हाथापाई शुरू कर दी। तभी वहां से बाइक पर जा रहे एक अन्य व्यक्ति ने झगड़ा होते देख रुककर कारण पूछा। अज्ञात बाइक सवारों ने कहा कि इसके इसके पिता से रुपए लेने हैं। पैसे देने की बात कहकर वह बाइक सवार चला गया। इस पर दीपक जब पर्स से 300 रुपए निकालकर उन्हें देने लगा तो एक जने ने कार में रखे 45 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने अिज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले घटना की जानकारी मिलने पर जंक्शन थाने के एसआई शैलेश चंद मौके पर पहुंचे। आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। प्रथमदृष्टया संभावना जताई जा रही है कि कार चालक युवक जहां से रुपए लाया था, बाइक सवार अज्ञात जनों ने वहीं से उसका पीछा शुरू कर दिया।