27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट ने पंचायत सहायकों को स्कूल से हटाकर ग्राम पंचायतों में लगाने के लिए कहा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

vikas meel

•

Updated: 22 Jul 2018, 4:29 PM IST

कोर्ट ने पंचायत सहायकों को स्कूल से हटाकर ग्राम पंचायतों में लगाने के लिए कहा

कोर्ट ने पंचायत सहायकों को स्कूल से हटाकर ग्राम पंचायतों में लगाने के लिए कहा

हनुमानगढ़.

भर्ती के बाद से नियुक्ति आदेश जारी करने तक विवादों में रही पंचायत सहायक भर्ती में अब कोर्ट ने नया आदेश जारी किया है। इसके बाद इनकी नियुक्ति को लेकर नई कवायद शुरू कर दी गई है। पंचायतीराज विभाग के अनुसार जिले की सभी 251 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक लगाने के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सरकार के निर्देशानुसार पंचायत सहायकों को सरकारी विद्यालयों में नियुक्ति दी गई थी। लेकिन अब कोर्ट ने आदेश जारी इन्हें ग्राम पंचायत कार्यालयों में लगाने की बात कही है।


इससे कई जगह पसोपेश की स्थिति बन गई है। जिला परिषद में भर्ती प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद कुमार गोदारा ने बताया कि भर्ती के समय सरकार ने पंचायत सहायकों को स्कूलों में लगाने तथा वेतन ग्राम पंचायत से उठाने के लिए कहा था। कुछ दिन पहले सरपंच यूनियन इस मामले में हाइकोर्ट चली गई। यूनियन का कहना था कि जब ग्राम पंचायत से पंचायत सहायकों का वेतन उठता है तो कायदे से उनकी नियुक्ति भी ग्राम पंचायत कार्यालयों में होनी चाहिए।


इससे ग्राम पंचायतों में सभी कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे। यूनियन की इस दलील को स्वीकार हाइकोर्ट ने पंचायतीराज विभाग को आदेश जारी कर अब पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत कार्यालयों में लगाने के लिए कहा है। कोर्ट की पालना में सभी बीडीओ को अवगत करवा दिया गया है। कोर्ट के आदेश की पालना में हनुमानगढ़ बीडीओ ने सभी संस्था प्रधानों को पत्र लिखकर पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायतों में लगाने का निर्देश जारी किया है। गौरतलब है कि भर्ती के वक्त लिफाफे खोलने से लेकर नियुक्ति देने तक की प्रक्रिया पर कई सवाल उठ चुके हैं। अभ्यर्थियों की ओर से काफी आंदोलन के बाद करीब आठ माह पूर्व इनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की गई।


तत्काल करें पालना: संबंधित पंचायत सहायकों का मुख्यालय ग्राम पंचायत कार्यालय निर्धारित करने के लिए पंचायतीराज विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। तत्काल प्रभाव से इसकी पालना भी करवाने के लिए कहा है। वर्तमान में पंचायत सहायकों को सरकारी विद्यालयों में नियुक्ति दी गई है। लेकिन कोर्ट के आदेश पर अब पंचायतीराज विभाग ने अपने पहले के निर्देश को बदल दिया है।


इन अभ्यर्थियों को राहत:

हनुमानगढ़. जिला परिषद की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2012 में पंजाबी विषय के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। वर्ष 2018 में यह परीक्षा फिर करवाने के बाद अब 19 जुलाई को सफल 79 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने के बाद इनकी काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। साथ ही स्कूल का आवंटन भी कर दिया गया है। अब इनको नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी में जिला परिषद के अधिकारी जुटे हुए हैं।


सोमवार तक इनको नियुक्ति आदेश जारी होने की संभावना है। गौरतलब है कि पूर्व में एक ही गाइड से अधिकांश प्रश्न आने के कारण भर्ती के दौरान पंजाबी विषय में नियुक्ति देने का मामला कोर्ट में चला गया था। कोर्ट के आदेश पर परीक्षा दोबारा करवाई गई। इसके बाद अब नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूरी करने में जिला परिषद के कार्मिक जुटे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग