6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माकपा कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर माकपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में सोमवार को गांव मक्कासर के लोगों ने जंक्शन थाने का घेराव किया। थाने के समक्ष हुई सभा में माकपा नेता रामेश्वर वर्मा ने बताया कि जब से राजस्थान के अंदर कांग्रेस की सरकार आई है तबसे पूरे राजस्थान के साथ-साथ हनुमानगढ़ जिले में चोरी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ी है।  

2 min read
Google source verification
माकपा कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

माकपा कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

माकपा कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर माकपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में सोमवार को गांव मक्कासर के लोगों ने जंक्शन थाने का घेराव किया। थाने के समक्ष हुई सभा में माकपा नेता रामेश्वर वर्मा ने बताया कि जब से राजस्थान के अंदर कांग्रेस की सरकार आई है तबसे पूरे राजस्थान के साथ-साथ हनुमानगढ़ जिले में चोरी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ी है। अवैध नशे पर लगाम लगाने की मांग को लेकर गांव मक्कासर के ग्रामीणों की ओर से गांव में सरपंच के नेतृत्व में नशे के विरोध में अभियान चला रखा है। यह असामाजिक तत्वों को रास नहीं आ रहा है। अभी हाल ही में नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों की ओर से सरपंच व वार्ड पंच के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। इसमें सरपंच व वार्ड पंच को गंभीर चोटें आई है। माकपा नेता आत्मा सिंह ने बताया कि हमारे साथियों के ऊपर घटना घटी को पांच-छह दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस द्वारा मुल्जिमों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। रघुवीर सिंह वर्मा ने बताया कि पूरे जिले के अंदर अवैध धंधों का कारोबार पुलिस की शह पर फल फूल रहा है। नए जिला पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली पर भी उन्होंने सवाल उठाए। माकपा नेता शेर सिंह शाक्य ने बताया कि जब हमारे जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कहां पर जाए। पुलिस की अपराधियों के साथ सांठगांठ है। अगर पुलिस जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। चंद्रकला वर्मा ने बताया कि अभी कल की ही घटना है कि अमरपुरा थेड़ी के सरपंच रोहित स्वामी के ऊपर भी जानलेवा हमला हुआ है और उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि अवैध धंधे करने वाले लोगों से उन्हें जान का खतरा है। मक्कासर गांव के पूर्व सरपंच सोहन सिंह ने बताया कि हमारे गांव मक्कासर में नशे का कारोबार पुलिस के साथ सांठगांठ से चल रहा है। बहादुर सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, मलकीत सिंह ,सर्वजीत कौर ,ओम स्वामी, आमिर खान, मोहन लोहरा, गुरनायब सिंह,वारिस अली आदि मौजूद रहे। इससे पहले ग्रामीणों ने मक्कासर के सरपंच बलदेव मक्कासर व वार्ड पंच राकेश कुमार पर हुए हमले के विरोध में पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर मक्कासर के पास मुख्य सड़क पर चक्काजाम भी किया। इसके बाद सभी रोष मार्च निकालते हुए जंक्शन थाने पहुंचे। जहां पर पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों की मामूली नोकझोंक भी हुई। सभा के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कम हुआ।