मौके पर परिजनों समेत पूर्व सरपंच महेंद्र जाखड़, विजय बिश्रोई, बंशीलाल शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मृतक दो बच्चों का पिता था और शहर में एक रेडिमेड शॉप ग्रेविटी पर दर्जी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही उसका शव घर पहुंचा महिलाएं व बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े। क्रंदन सुनकर हर किसी की आंखे भर आईं।