देर रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रोडवेज बस के ओवरटेक के प्रयास में हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सभी मृतक एक परिवार के बताए जा रहे हैं, जो शादी समारोह में शिरकत के बाद जीप से मंदसौर के संधारा गांव लौट रहे थे।