8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में फंदे से लटकता मिला शव, सिर पर चोट, हत्या का जताया संदेह

हनुमानगढ़. टाउन में युवक का शव घर में ही पंखे से लटकता मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी घर में थी। उसने ही पड़ोसियों को पति के फांसी लगाने की सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शव उतरवाया तो मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर चोट का निशान मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 24 Jul 2021, 10:11 PM IST

घर में फंदे से लटकता मिला शव, सिर पर चोट, हत्या का जताया संदेह

घर में फंदे से लटकता मिला शव, सिर पर चोट, हत्या का जताया संदेह

घर में फंदे से लटकता मिला शव, सिर पर चोट, हत्या का जताया संदेह

- मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या कर शव फंदे पर टांगने का आरोप

- हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

हनुमानगढ़. टाउन में युवक का शव घर में ही पंखे से लटकता मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी घर में थी। उसने ही पड़ोसियों को पति के फांसी लगाने की सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शव उतरवाया तो मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर चोट का निशान मिला। परिजनों ने नाजायज संबंधों के चलते मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या कर शव फंदे पर टांग कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। दोनों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने के लिए शनिवार को टाउन पुलिस थाने में परिवाद सौंपा। टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर मौका नक्शा बनाया। जानकारी के अनुसार मामराज पुत्र नंदराम सोरगर निवासी वार्ड पांच, गांव श्रीनगर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई राजकुमार उर्फ राजू टाउन के वार्ड 47 में रहता था। शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे राजकुमार उर्फ राजू की पत्नी कमलेश ने अपने पड़ोसी कालेराम पुत्र गौरीशंकर सोरगर को सूचना दी कि उसके पति ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। इस पर कालेराम ने गांव गंगागढ़ में परिजनों को फोन पर सूचना दी। मामराज के अनुसार पंखे से लटक रहे राजकुमार के सिर के पीछे गंभीर चोट लगी हुई थी। शक है कि उसके भाई राजकुमार की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। क्योंकि राजकुमार की पत्नी कमलेश के आकाश उर्फ कालू पुत्र रमेश सोरगर निवासी सब्जी मण्डी के पीछे, टाउन के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर उनके समाज में पंचायत भी हुई थी। आकाश उर्फ कालू के घर पर उसे समझाने के लिए समाज के गणमान्य लोग भी गए थे। तब आकाश ने कहा था कि उससे गलती हो गई है। भविष्य में वह कभी राजकुमार व कमलेश के घर नहीं जाएगा। लेकिन इसके बाद आकाश उर्फ कालू ने उसके भाई राजकुमार के परिवार वालों को धमकी देनी शुरू कर दी कि वह तो कमलेश के घर ऐसे ही जाएगा। अगर राजकुमार ने अपने घर में आने से रोका तो उसे रास्ते हटा देगा। भाभी कमलेश भी उन्हें धमकी देती थी कि आकाश को घर आने से रोका तो झूठे मुकदमे में फंसवा देगी। उसने महिला थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया था। बाद में समाज के लोगों ने राजीनामा करवाया। इन सब कारणों के चलते संदेह है कि कमलेश ने आकाश के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पंखे पर बनाए फंदे पर लटका दिया। मामराज ने भाभी कमलेश व आकाश उर्फ कालू के मोबाइल नम्बरों की कॉल डिटेल निकलवा कर मामले की शीघ्र जांच की मांग की। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।