7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला संग बिना शादी रहने वाले युवक की लाश मिली रेल की पटरी के पास

नोहर. महिला संग बिना शादी रहने वाले युवक की लाश भूकरका और नोहर रेलवे स्टेशन के बीच रेल की पटरी के पास। मिली युवक की पहचान मिटाने के लिए शरीर पर इतनी चोट मारी गई कि पहचान न हो पाए।

2 min read
Google source verification
महिला संग बिना शादी रहने वाले युवक की लाश मिली रेल की पटरी के पास

महिला संग बिना शादी रहने वाले युवक की लाश मिली रेल की पटरी के पास

महिला संग बिना शादी रहने वाले युवक की लाश मिली रेल की पटरी के पास
- लिव इन रिलेशनशिप में रहता था युवक
- संदिग्ध अवस्था में रेल पटरी के पास मिला शव
- हत्या कर शव रेलवे पटरी के पास फेंकने का अंदेशा
नोहर-भूकरका रेलवे स्टेशन के बीच परियों पर मिला था युवक का शव
नोहर. भूकरका और नोहर रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर शनिवार को मिले एक युवक के शव की रविवार को शिनाख्त हो गई। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह नरूका ने बताया कि मृतक युवक की पहचान भट्टू जिला के थापड़ा गांव के संदीप उर्फ सोनू (32) के रूप में हुई है। रविवार को मृतक युवक के परिजन यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और शव की पहचान की। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि भूकरका व नोहर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन की पटरी पर शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर यहां राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त के लिए फोटो हरियाणा, पंजाब के अलावा आसपास के पुलिस थानों में भेजी। इसी आधार पर रविवार को मृतक युवक की शिनाख्त हो पाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक युवक एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। संभवत किसी ने युवक की हत्या कर घटना को हादसा दिखाने के लिए युवक के शव को रेलवे की पटरी पर डाल दिया। युवक की पहचान मिटाने के लिए शरीर पर इतनी चोट मारी गई कि पहचान न हो पाए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। (नसं.)