8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरा सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. विभिन्न मांगों को लेकर जल वितरण समिति भगतपुरा के अध्यक्ष केसी गोदारा ने अब जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 23 Feb 2021, 8:40 AM IST

चोरी छिपे पनडुब्बियों से निकाल रहे थे रेत, 8 पनडुब्बियां जब्त

चोरी छिपे पनडुब्बियों से निकाल रहे थे रेत, 8 पनडुब्बियां जब्त

पूरा सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना

हनुमानगढ़. विभिन्न मांगों को लेकर जल वितरण समिति भगतपुरा के अध्यक्ष केसी गोदारा ने अब जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया है कि भाखड़ा नहर में सिंचाई के लिए शेयर के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी भरपाई विभाग नहीं कर रहा है। वहीं इंदिरागांधी नहर के टूटने के कारणों की जांच भी नहीं करवाई गई है। भाखड़ा नहर परियोजना के चैयरमेन का चुनाव शीघ्र करवाने, अध्यक्षों के साथ आबयाना वसूली में कर्मचारी लगाने, आबयाने का ब्याज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।

आवक की स्थिति कमजोर
पौंग व भाखड़ा बांधों में ड्राइ सीजन में आवक की स्थिति कमजोर हो रही है। जितने पानी की आवक की अपेक्षा की गई थी, उसके अनुसार आवक नहीं होने से बांधों का जल स्तर लगातार नीचे की तरफ जा रहा है। इसके कारण वर्तमान रबी सीजन के साथ ही आगे खरीफ सीजन में भी सिंचाई पानी का संकट रह सकता है। भाखड़ा व इंदिरागांधी नहर में पूरा पानी नहीं चलने से किसानों में रोष है।