27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ग्रामीणों ने पंचायत समिति कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बोलांवाली में शौचालय/शैड निर्माण कार्य में गड़बडिय़ों की जांच करवाने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 14 Sep 2017, 4:37 PM IST

demonstration on panchayat office

demonstration on panchayat office

संगरिया. गांव बोलांवाली में शौचालय/शैड निर्माण कार्यों में कथित गड़बडिय़ों की जांच करवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर रतनपुरा स्थित पंचायत समिति मेें प्रदर्शन किया। विकास अधिकारी हरिराम चौहान व डीएसपी देवानंद ने उनकी शिकायत को सुनकर यथाशीघ्र अपेक्षित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बीडीओ ने उन्हें बताया कि अभी तक उन्हें जांच कमेटी में शामिल एईएन राधाकृष्ण व पीओ महावीर राठी व स्वच्छता प्रभारी अनिल ज्याणी आदि ने रिपोर्ट पुटअप नहीं की है। जिसके लिए दस दिनों का समय दिया है।

घर में अकेली नाबालिग के साथ अश्लील हरकत

प्रदर्शनकारियों में शामिल नौजवान सभा के जिला प्रवक्ता हरिकृष्ण राहड़, ग्रामीण सुरेंद्र शर्मा, मांगीलाल, पवन नायक, बलदेवसिंह, राजेंद्रसिंह, कृपाल, मेजरसिंह, महावीरप्रसाद, सुलतान, तरसेमसिंह व अन्य ने आरोप लगाया कि पूर्व में 10 अगस्त को ग्राम सभा दौरान तथा पंचायत समिति प्रधान को दूसरे दिन व संपर्क पोर्टल पर भी अनेक शिकायतों के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई । जिससेउनमें भारी रोष है। उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सहायक संदीप सहारण ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए शौचालय व शैड निर्माण कार्य में अपने निजी लोगों को लाभ पहुंचाया।

Video: बिजली की तारों से बस में लगी आग, 2 की मौत की पुष्टि

मनरेगा मजदूर व भूमिहीन परिवार इस अनुदानित योजना से वंचित हैं। पात्र लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिला। कई लोगों के खातों में तो एक ही दिन में अधिक राशि जमा करवाकर उनसे तैयशुदा सुविधा शुल्क ले लिया। ग्रामीणों ने शौचालय व शैड आदि के निर्माण काय नियमों के विपरीत तथा अपने मर्जी से सरकारी खजाने को सेंध पहुंचाने के उद्देश्य से कुछ चहेतों को ही लाभान्वित करने की गर्ज से करवाए गए, जो संशयपूर्ण होने से जांच योग्य हैं। विशेष टीम बनाकर जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन उग्र करने की चेतावनी दी।

Video: केसे हो शिक्षा का उजियाला...

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग