8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेहूं कटाई करते समय अचानक तबीयत बिगडऩे से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत

गेहूं कटाई करते समय अचानक तबीयत बिगडऩे से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत- कीटनाशक के प्रभाव से मौत का अंदेशा- पुलिस कर रही जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Manoj Goyal

•

Updated: 15 Apr 2023, 6:24 PM IST

गेहूं कटाई करते समय अचानक तबीयत बिगडऩे से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत

गेहूं कटाई करते समय अचानक तबीयत बिगडऩे से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत

हनुमानगढ़. पीलीबंगा क्षेत्र के पीलीबंगा गांव में गेहूं कटाई करते समय अचानक तबीयत बिगडऩे से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल पुत्र तारूराम जाट अपने छोटे भाई बलवंत के लड़के अमित कुमार व रामचंद्र के लड़के हर्षित के साथ शुक्रवार को चक 4 एनएसडब्ल्यू में स्थित अपने खेत में तीन-चार मजदूरों के साथ गेहूं कटाई का कार्य कर रहे थे। दोपहर के समय अचानक तीनों उल्टियां व दस्त करने लगे।

इस पर उन्होंने प्राथमिक उपचार लिया व वापिस कार्य पर लग गए, लेकिन कुछ देर बाद कृष्णलाल व अमित कुमार की दुबारा तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन कृष्ण लाल व अमित कुमार तथा हर्षित को पीलीबंगा स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां कृष्ण लाल (४५) व अमित कुमार (२०) तथा हर्षित (९) की हालत अधिक खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में रैफर कर दिया। तीनों को लेकर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं उपचाराधीन कृष्ण लाल व अमित कुमार की शनिवार को सुबह करीब 11 बजे राजकीय जिला अस्पताल में मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मृतक कृष्ण लाल व अमित कुमार के साथ दो तीन अन्य मजदूर भी गेहूं कटाई के कार्य पर लगे हुए थे। घटना को लेकर मृतक 9 वर्षीय हर्षित के पिता बलवंत की ओर से पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि खेत में रखे पानी के मटके में घास जलाने की दवा रखी हुई थी। दवा की शीशी टूटने के कारण मिट्टी से निर्मित मटके ने शीशी से निकले जहर को सोख लिया। खेत मालिक द्वारा उक्त मटके को साफ कर उसमें पीने के लिए पानी भर लिया तथा मटके में भरा पानी पीने के बाद ही तीनों की तबीयत बिगडऩे का अंदेशा जताया जा रहा है। (पसं.)