6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर में नहीं गिरे, घर वालों से नाराज होकर चले गए मौसी के पास

हनुमानगढ़़. सार्दुल ब्रांच नहर में भाई-बहन के गिरने की आशंका आखिरकार झूठ साबित हुई। परिजनों को दोनों श्रीगंगानगर में अपनी मौसी के यहां मिल गए।

2 min read
Google source verification
नहर में नहीं गिरे, घर वालों से नाराज होकर चले गए मौसी के पास

नहर में नहीं गिरे, घर वालों से नाराज होकर चले गए मौसी के पास

नहर में नहीं गिरे, घर वालों से नाराज होकर चले गए मौसी के पास
- नहर किनारे बाइक मिलने व भाई-बहन के गायब होने का मामला
हनुमानगढ़़. सार्दुल ब्रांच नहर में भाई-बहन के गिरने की आशंका आखिरकार झूठ साबित हुई। परिजनों को दोनों श्रीगंगानगर में अपनी मौसी के यहां मिल गए। इस संबंध में किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया। लड़की नाबालिग बताई गई है। परिजनों की किसी बात से नाराज होकर दोनों उनको परेशान करने के लिए घर से निकल गए थे। गौरतलब है कि 23 जून को नहर किनारे बाइक मिली थी। घर से गायब लड़का व लड़की के नहर में गिरने की आशंका परिजनों ने जताई। लड़का व लड़की रिश्ते में भाई-बहन बताए गए। पुलिस ने उनके नहर में गिरने की आशंका के चलते निगरानी रखी। मगर जांच-पड़ताल में सामने आया कि दोनों ने परिजनों को भ्रमित करने के लिए नहर किनारे बाइक छोड़ दी तथा खुद कहीं चले गए। बाइक के थैले में मिले मोबाइल में परिजनों को अलविदा का मैसेज भेजने की बात भी सामने आई। लड़के ने अपने किसी परिजन को ऑडियो मैसेज भेजकर बाइक के नहर के किनारे होने तथा बाइक ले जाने की बात कही थी।
लूटी गई लाखों रुपए की नकदी की बरामदगी को लेकर पूछताछ
हनुमानगढ़. गांव सहजीपुरा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र से नौ लाख रुपए से अधिक की लूट मामले में पुलिस तीनों आरोपियों से नकदी की बरामदगी को लेकर पूछताछ में जुटी है। सदर थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। बापर्दा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को शिनाख्त परेड के बाद शनिवार को जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर रिमांड मंजूर कराया गया थज्ञ। आरोपी भीमसेन उर्फ भीम कलवानिया (21) पुत्र मोमनराम जाट निवासी वार्ड 25, लालगढ़ जाटान श्रीगंगानगर, सोनम उर्फ सोनू भूरटा (19) पुत्र रामचन्द्र सुथार निवासी वार्ड 23, लालगढ़ जाटान जिला श्रीगंगानगर व राजेश कुमार उर्फ राजेश शेरेवाला (19) पुत्र महावीर प्रसाद मेघवाल निवासी शेरेवाला पीएस बहाववाला फाजिल्का पंजाब से लूटी गई नकदी, सोने की चेन, डीवीआर, मोबाइल फोन के अलावा वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल की बरामदगी का प्रयास पुलिस कर रही है। जबकि चौथे आरोपी विशालसिंह राजपूत निवासी लालगढ़ जाटान की निशानदेही पर पुलिस वारदात में इस्तेमाल बिना नंबरी बाइक बरामद कर चुकी है।
गौरतलब है कि सहजीपुरा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक राजपाल (29) पुत्र जगदीश गिरधर निवासी फतेहगढ़ खिलेरीबास पीएस हनुमानगढ़ टाउन ने पिस्तौल दिखाकर नौ लाख रुपए, सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटने का मामला सात जून की रात को अज्ञात जनों के खिलाफ दर्ज कराया था। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि सात जून की दोपहर को एक बाइक पर सवार होकर तीन जने केन्द्र के बाहर पहुंचे। तीनों जनों ने साफे से चेहरों को ढक रखा था। दो जने ग्राहक सेवा केन्द्र में घुसे। जबकि तीसरा बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा। दोनों जनों ने नौ लाख रुपए, सोने की चेन व मोबाइल फोन लूट लिया।