8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दायरे में रहकर ही प्रत्याशी चुनाव में कर सकेंगे खर्च, जिला परिषद चुनाव को लेकर नामांकन सामग्री का वितरण

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। इसे लेकर शुक्रवार को निर्वाचन विभाग की ओर से संबंधित आरओ कार्यालय को नामांकन सामग्री का वितरण कर दिया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 31 Oct 2020, 12:55 PM IST

दायरे में रहकर ही प्रत्याशी चुनाव में कर सकेंगे खर्च, जिला परिषद चुनाव को लेकर नामांकन सामग्री का वितरण

दायरे में रहकर ही प्रत्याशी चुनाव में कर सकेंगे खर्च, जिला परिषद चुनाव को लेकर नामांकन सामग्री का वितरण

दायरे में रहकर ही प्रत्याशी चुनाव में कर सकेंगे खर्च, जिला परिषद चुनाव को लेकर नामांकन सामग्री का वितरण
-29 जिला परिषद सदस्यों का निर्वाचन होने के बाद जिले को मिलेगा नया जिला प्रमुख
हनुमानगढ़. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। इसे लेकर शुक्रवार को निर्वाचन विभाग की ओर से संबंधित आरओ कार्यालय को नामांकन सामग्री का वितरण कर दिया गया। दो नवम्बर से चुनाव लडऩे के इच्छुक लोग संबंधित आरओ कार्यालय से नामांकन पत्र नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद चार नवम्बर से नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह ग्यारह से दोपहर तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। जिला परिषद सदस्य के लिए इस बार चुनाव खर्च की सीमा डेढ़ लाख रुपए निर्धारित की गई है। जबकि पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी ७५००० रुपए खर्च कर सकेंगे। परिणाम आने के पंद्रह दिवस के भीतर सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्चे का ब्यौरा निर्वाचन विभाग की टीम को देना होगा। चार चरणों में मतदान होने के बाद मतगणना आठ दिसम्बर को होगी। इसके बाद जिला प्रमुख व पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। इस बार जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में शैक्षणिक योग्यता हटा दी गई है। पहले जिप सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास थी। लेकिन इस बार शैक्षणिक योग्यता की शर्त हटा दी गई है।

ऐसे होंगे मतदान
हनुमानगढ़ जिले में २९ जिला परिषद सदस्यों के लिए चार चरणों में मतदान होंगे। प्रथम चरण में मतदान २३ नवम्बर, द्वितीय चरण में २७ नवम्बर, तृतीय चरण में एक दिसम्बर व चौथे चरण में पांच दिसम्बर को मतदान होंगे। सुबह साढ़े सात से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। मतगणना आठ दिसम्बर को होगी। जिला प्रमुख व पंचायत समितियों में प्रधान का चुनाव दस दिसम्बर को किया जाएगा। चुनाव के दौरान कोरोना नियमों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस बार हनुमानगढ़ जिले में जिला प्रमुख का पद एससी महिला आरक्षित हुआ है।

दल 22 को होगा रवाना
प्रथम चरण के पंचायत चुनावों को लेकर पहला मतदान दल २२ नवम्बर को रवाना होगा। इसी तरह दूसरे चरण के मतदान के लिए २६ नवम्बर, तीसरे चरण के लिए ३० नवम्बर, चौथे चरण के लिए चार दिसम्बर को मतदान दल रवाना होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।