5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर बना काल! छीन ली परिवार की खुशियां, हादसे में चालक की मौत

ट्रैक्टर बना काल! छीन ली परिवार की खुशियां, हादसे में चालक की मौत
2 min read
Google source verification
death

हनुमानगढ़। यदि आपके पास ट्रैक्टर है तो आप भी सावधान रहें। ट्रैक्टर की रफ्तार आपके परिवार के अरमानों को कुचल कर रख सकती है। हनुमानगढ़ से एक ऐसा ही मामला निकलकर सामने आया है। खेत में खरीफ की फसल की बिजाई करने के लिए संपत घर से निकला था। ट्रैक्टर पर सवार संपत ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि यहि ट्रैक्टर उसको काल का ग्रास बनाकर निगल जाएगा। चालक संपत ने ट्रैक्टर से खेत में बुवाई शुरू कर दी। लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैकर पलटी खा गया। इस हादसे में घायल संपत की मौत हो गई।

ट्रैक्टर ने छीनी खुशियां

पल्लू कस्बे के निकटवर्ती गांव घणियासर की रोही में बुधवार को बुवाई करते समय ट्रैक्टर पलट जाने से चालक संपत की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक संपत (40) पुत्र त्रिलोकचंद शर्मा निवासी स्वरूपदेसर बुधवार को घणियासर की रोही में अपने खेत में बिजाई का काम कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर अंनियत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

संपत की चीख सून दौड़े ग्रामीण

ट्रैक्टर को पलटी मारते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे संपत को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन गहरी चोट लगने के कारण घायल को चिकित्सकों ने बीकानेर रैफर कर दिया। इस दौरान बीकानेर पहुंचने से पहले ही गंभीर घायल संपत ने दम तौड़ दिया। लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मौत की खबर सुन सदमें में परिवार

परिजनों के पास घायल संपत की मौत की जैसे ही खबर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में कोहराम मच गया। रो रोकर संपत के परिजनों का बुरा हाल हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि संपत हंसमुख व्यक्ति था। लेकिन ईश्वर को कुछ ओर ही मंजूर था।