8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम अच्छा हो तो पुरस्कार, सुधार के लिए संवाद जरूरी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. भटनेर किंग्स क्लब की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 14 Mar 2021, 2:54 PM IST

काम अच्छा हो तो पुरस्कार, सुधार के लिए संवाद जरूरी

काम अच्छा हो तो पुरस्कार, सुधार के लिए संवाद जरूरी

काम अच्छा हो तो पुरस्कार, सुधार के लिए संवाद जरूरी
- भटनेर किंग्स क्लब का अभिनंदन समारोह
- जन प्रतिनिधियों एवं बाल कल्याण समिति टीम का सम्मान
हनुमानगढ़. भटनेर किंग्स क्लब की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभापति गणेशराज बंसल, राजस्थान जूडो एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरूण विजय, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, बाल कल्याण समिति सदस्य विजयसिंह चौहान एवं सुमन सैनी, उप सभापति अनिल खीचड़, पार्षद सुमित रिणवा, मनोज सैनी व मनोज बड़सीवाल का अभिनंदन किया गया। साथ ही श्रीबालाजी रसोई सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश राठी का भी सम्मान किया गया।
विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शहर में विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं। यदि अच्छे कार्य करने पर सम्मान-पुरस्कार मिलता है तो निश्चित तौर पर और बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। किसी तरह की दिक्कत-परेशानी हो तो भी यूं ही नागरिक संगठन जन प्रतिनिधियों को बुलाकर समस्या बताए ताकि उनका समाधान कराया जा सके। जूडो संघ कोषाध्यक्ष एवं पार्षद तरूण विजय ने कहा कि विधायक विनोद चौधरी एवं सभापति गणेशराज बंसल के नेतृत्व में शहर विकास के नए आयाम छू रहा है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, सदस्य विजयसिंह चौहान एवं सुमन सैनी ने बाल सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण की दिशा में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही।
इससे पहले भटनेर किंग्स क्लब के अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने अतिथियों का परिचय देते हुए कहा कि यह शहर का सौभाग्य है कि सक्रिय, सजग एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि मिले हैं। शहर में निरंतर हो रहे विकास कार्य इसका परिणाम है। उन्होंने क्लब के कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लॉकडाउन में क्लब ने राशन वितरण से लेकर संक्रमण से बचाव की दिशा में कार्य किया। क्लब उपाध्यक्ष तरूण बंसल ने अतिथियों एवं आगन्तुकों का आभार जताया। समारोह में सतीपुरा सरपंच गुरलाल सिंह, शेरसिंह लाम्बा, विनोद चोटिया, राकेश मल्होत्रा, हरि चारण, बॉबी खुराना, पवन अग्रवाल, पवन राठी, मोहित बंसल, कर्ण जिंदल, सतविन्द्र सिंह, डॉ. विक्रम मेहरा, गुरप्रीत सिंह, रौनक विजय, अजय असीजा, संजय बतरा, मनीष त्रिपाठी, सोनू वर्मा, संजू छाबड़ा, हरीश बजाज, सतनामसिंह खोसा, राजीव चौटाला आदि ने स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मंच संचालन बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के उप प्राचार्य मनोज शर्मा ने किया। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, धर्मेश डोसीवाल, रामस्वरूप भाटी, मोहित बलाडिय़ा, प्रतीक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।