7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकाया आबयाना वाले किसानों की अगले माह काटी जाएगी पानी की बारी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग के अधिकारी आबयाना वसूली में लगे हैं। चालू वित्तीय वर्ष की बात करें जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग कार्यालय के अधीन इंदिरागांधी नहर परियोजना, गंगकैनाल व भाखड़ा परियोजना क्षेत्र में 3950 लाख रुपए के आबयाना वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  

2 min read
Google source verification
बकाया आबयाना वाले किसानों की अगले माह काटी जाएगी पानी की बारी

बकाया आबयाना वाले किसानों की अगले माह काटी जाएगी पानी की बारी

बकाया आबयाना वाले किसानों की अगले माह काटी जाएगी पानी की बारी
-गांवों में शिविर लगाकर आबयाना वसूली में जुटी नहरी विभाग की टीम
-चालू वित्तीय वर्ष में 3950 लाख आबयाना वसूली का लक्ष्य

हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग के अधिकारी आबयाना वसूली में लगे हैं। चालू वित्तीय वर्ष की बात करें जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग कार्यालय के अधीन इंदिरागांधी नहर परियोजना, गंगकैनाल व भाखड़ा परियोजना क्षेत्र में 3950 लाख रुपए के आबयाना वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी वसूली को लेकर अलग-अलग टीमें गठित की गई है। इसी क्रम में जगह-जगह शिविर लगा कर किसानों से बकाया आबयाना जमा करवाने की अपील की जा रही है। इसके तहत पीलीबंगा में बीके अध्यक्ष कीमत सिंह सहित अन्य वसूली में लगे हैं। भाखड़ा वृत्त के डीप्टी कलक्टर कृष्ण यादव व जिलेदार मनोज कुमार आदि ने कई जगह आबियाना वसूली को लेकर चल रहे शिविर का निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता विरेंद्र मीणा ने सभी खंड के अधीन बकाया आबयाना वाले किसानों को सूचित किया है कि वह समय पर आबयाना जमा करवा दें। दो से अधिक फसलों का बकाया आबयाना रखने वाले किसानों को सिंचाई सुविधा से वंचित करने की चेतावनी दी गई है। ३१ मार्च २०२१ तक यदि उक्त किसान बकाया आबयाना जमा नहीं करवाएंगे तो विभाग की ओर से अप्रेल में उनकी पानी की बारी काटने की कार्रवाई की जाएगी। गांवों में लग रहे कैंप में इसकी जानकारी दी जा रही है।

कहां कितना बकाया
चालू वित्तीय वर्ष में भाखड़ा परियोजना क्षेत्र में १४३० लाख, इंदिरागांधी नहर परियोजना क्षेत्र में १४२० लाख, गंगकैनाल परियोजना क्षेत्र में ११०० लाख रुपए का आबयाना वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें फरवरी २०२१ तक भाखड़ा परियोजना क्षेत्र में २३०.५८ लाख, इंदिरागांधी नहर परियोजना क्षेत्र में २९२.२८ लाख व गंगकैनाल परियोजना क्षेत्र में २५३.३२ लाख रुपए की वसूली हो चुकी है। शेष आबयाना वसूली को लेकर जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के सहयोग से गांवों में शिविर लगाकर किसानों से समझाइश की जा रही है।

बीके अध्यक्षों ने लगाया जोर
नहरों के संचालन को लेकर गठित जल उपयोक्ता संगम यानी बीके अध्यक्षों ने भी बकाया आबयाना वसूली में पूरा जोर लगा दिया है। वर्तमान में भाखड़ा परियोजना में २११, इंदिरागांधी नहर परियोजना मेें ५१५ व गंगकैनाल नहर परियोजना क्षेत्र में कुल १७६ जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष कार्यरत हैं।