20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाह समारोह में खुशियां मनाकर लौट रहे गांव, रास्ते में कार आई बनकर मौत

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले की नोहर तहसील के गांव दुर्जाना के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Google source verification
विवाह समारोह में खुशियां मनाकर लौट रहे गांव, रास्ते में कार आई बनकर मौत

विवाह समारोह में खुशियां मनाकर लौट रहे गांव, रास्ते में कार आई बनकर मौत

विवाह समारोह में खुशियां मनाकर लौट रहे गांव, रास्ते में कार आई बनकर मौत
- शादी से लौट रहे पिता-पुत्र की नोहर क्षेत्र में कार की टक्कर से मौत
- बाइक पर सवार होकर दोनों लौट रहे थे गांव
- नोहर थाना क्षेत्र के गांव दुर्जाना के पास हादसा
हनुमानगढ़. जिले की नोहर तहसील के गांव दुर्जाना के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता ने चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। सूचना मिलने पर फेफाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार तहसील के गांव मलवानी निवासी दुनीराम (65) पुत्र हीरालाल और उसका पुत्र जगदीश कुमार (40) गांव मेघाना में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वे दोनों बाइक पर सवार होकर मेघाना से अपने गांव मलवानी लौट रहे थे। सुबह करीब दस बजे गांव दुर्जाना के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में जगदीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गम्भीर घायल दुनीराम की राजकीय चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। उसका स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर थाने पहुंचाया तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग