8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू, नाले में दो बच्चों के गिरने से हुई थी मौत

बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू, नाले में दो बच्चों के गिरने से हुई थी मौत- टाउन व जंक्शन के इलाकों के नालों में फेरोकवर लगाने के लिए निविदा की कागजी कार्यवाही शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 31 Jul 2021, 8:08 PM IST

बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू, नाले में दो बच्चों के गिरने से हुई थी मौत

बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू, नाले में दो बच्चों के गिरने से हुई थी मौत


हनुमानगढ़. नगर परिषद ने टाउन की बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू कर दिए हैं। इस इलाके के नालों को ढकने व मॉनटरिंग के लिए तकनीकी विभाग की टीम की ओर से कार्यवाही की जा रही है। दरअसल गत सात जुलाई को टाउन की बिहारी बस्ती में नाले में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित होकर स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की मांग की थी। इस संबंध में जिला कलक्टर ने भी नालों को ढकने के निर्देश दिए थे। इसके चलते प्रथमदृष्टया नालों के दोनों तरफ बैरिकेंडिंग की गई थी और अब फेरोकवर लगाए जा रहे हैं। वहीं शहर के अन्य इलाकों के नालों को ढकने के लिए 1.32 करोड़ की लागत से फेरोकवर लगाने के लिए निविदा भी जारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि गत सात जुलाई को टाउन की बरकत कॉलोनी वार्ड 46 निवासी राजन (6) पुत्र बबलू एवं देवदास (8) पुत्र श्रवणदास निवासी वार्ड 46 की खेलते समय गंदे पानी की निकासी के लिए हाल ही में बने नाले में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय वार्डवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की थी।
सौंपा था ज्ञापन
इस घटना को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यवाही व उचित मुआवजा की मांग करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद जिला कलक्टर ने आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। परिजनों ने आठ जुलाई को बिना कोई पुलिस कार्रवाई करवाए शवों को कल्याण भूमि में दफना दिया था। 10 जुलाई को परिजनों ने टाउन थाने में आईपीसी की धारा 304ए के तहत सभापति, आयुक्त व अधिशाषी अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसके तहत गत दिनों पूर्व टाउन की कल्याण भूमि में दफनाए गए बच्चों के शवों को बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम किया गया था।

यह हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार राजन (6) पुत्र एवं(8) पुत्र वनदास निवासी वार्ड 40 बरकत बायपास रोड टाउन पर सुबह 11 बजे खेल खेलते घर से निकले थे। करीब तीन घंटे बीतने के बाद दोनों बच्चे परिजनों को नहीं दिखे तो दोपहर करीब दो बजे उनकी तलाश शुरू की गई। बच्चों के अपहरण की आशंका के चलते परिजनों ने पहले तो टाउन थाने में सूचना दी गई। कई जगह तलाश करने पर पड़ोस के एक व्यक्ति को नाले में पानी के बीच कुछ तेरता हुआ दिखा। पास जाकर देखा तो दोनों बच्चे नाले में गिरे हुए थे।