8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंजिश में घर पर फायरिंग, पांच पर मामला दर्ज

हनुमानगढ़. सुरेशिया में बाइक सवार पांच जने रंजिश के चलते घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। वारदात में कोई जनहानि नहीं हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 25 Jul 2021, 9:09 PM IST

रंजिश में घर पर फायरिंग, पांच पर मामला दर्ज

रंजिश में घर पर फायरिंग, पांच पर मामला दर्ज

रंजिश में घर पर फायरिंग, पांच पर मामला दर्ज
- सुरेशिया में वारदात
हनुमानगढ़. सुरेशिया में बाइक सवार पांच जने रंजिश के चलते घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। वारदात में कोई जनहानि नहीं हुई। एफएसएल टीम ने रविवार को मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए गए। घटना के समय मकान मालिक बलराम यादव जयपुर गया हुआ था। इस संबंध में जंक्शन थाने में पांच जनों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में नामजद मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार उर्फ ज्ञानी (26) पुत्र सोमदत्त उर्फ सोमा यादव निवासी वार्ड 60 सुरेशिया ने रिपोर्ट दी कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने मामा बलराम यादव के वार्ड 60 स्थित घर के बाहर बैठा था। तभी सुरेशिया के ही हनुमान पुत्र कालू, सुनील लोहिया, सोनू ओड, मोनू उर्फ जितेन्द्र व श्रीनगर निवासी श्रवण नायक हथियारों से लैस होकर बाइक पर आए। मामा के घर के बाहर पिस्तौल से दीवार पर फायर किए। उसे गालियां निकाली। मामा बलराम यादव के बारे में कहा कि उस दिन वह कोर्ट में बच गया था। अगर इस बार हमारे पक्ष में गवाही नहीं दी तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने जाते समय घर के मुख्य दरवाजे को भी तोडऩे की कोशिश की। मुकेश कुमार ने रिपोर्ट में कहा कि आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं तथा इनसे जान-माल का खतरा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 143 व 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई शैलेश चन्द को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि बलराम यादव हिस्ट्रीशीटर रहा है। उनकी पत्नी पार्षद रही है।
कोर्ट कांड का जिक्र
आरोपियों पर जिस घटना का जिक्र करने का आरोप है, वह बहुत चर्चित रही थी। कुलदीप सिंह नामक युवक की हत्या के मामले में बलराम यादव सहित कइयों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इस मामले में एक अगस्त 2016 को हनुमानगढ़ के एडीजे कोर्ट में बलराम यादव, हरीश सिंधी वगैरह की पेशी थी। हत्या का बदला लेने के लिए कुलदीप सिंह के भाई सुखवीर सिंह उर्फ महंता व धर्मंेद्र सिंह ने कोर्ट रूम के बाहर बलराम यादव को निशाना बनाते हुए फायर किया। मगर हरीश सिंधी आगे आ गया। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बाद में कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। नामजद आरोपियों में कोर्ट परिसर गोलीकांड का आरोपी भी शामिल है।