21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, तीस सिंतबर तक होगा संचालन

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. अतिवृष्टि एवं बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में 24 घंटे राउंड द क्लॉक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 30 सितंबर 2021 तक कार्य करेगा। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01552-260299 तथा टोल फ्री नंबर 1077 है। अतिवृष्टि, बाढ़ या प्राकृतिक आपदा से संबंधित कोई भी समस्या यहां 24 घंटे दर्ज करवाई जा सकती है।  
less than 1 minute read
Google source verification
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, तीस सिंतबर तक होगा संचालन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, तीस सिंतबर तक होगा संचालन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, तीस सिंतबर तक होगा संचालन
हनुमानगढ़. अतिवृष्टि एवं बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में 24 घंटे राउंड द क्लॉक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 30 सितंबर 2021 तक कार्य करेगा। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01552-260299 तथा टोल फ्री नंबर 1077 है। अतिवृष्टि, बाढ़ या प्राकृतिक आपदा से संबंधित कोई भी समस्या यहां 24 घंटे दर्ज करवाई जा सकती है। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने आदेश जारी कर कलक्ट्रेट में पूर्व में कार्यरत सामान्य कंट्रोल रूम को ईमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ( ईओसी) के रूप में स्थापित किया है। इसका प्रभारी अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पूनियां को बनाया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का सहायक प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक बृजमोहन सोखल को बनाया गया है। जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में एक पंजिका का संधारण किया जाएगा। इसमें दैनिक घटनाओं का पूर्ण इंद्राज किया जाएगा तथा उस पर की गई कार्यवाही रिपोर्ट दर्शाई जाएगी। नियंत्रण कक्षों में नियुक्त स्टाफ द्वारा मौसम विभाग की वेबसाइट एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एनआईसी मेल एड्रेस पर प्रेषित मौसम से संबंधित सूचना व अलर्ट आदि लगातार देखे जाएंगे। वर्षा संबंधी दैनिक सूचना प्रभारी अधिकारी, बाढ़ नियंत्रण-कक्ष एवं सहायक प्रभारी एवं सदर कानूनगों, कार्यालय हाजा मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर तथा संभागीय आयुक्त, बीकानेर को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग