8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप बोले, मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कर रही कार्य

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. केंद्र सरकार की ओर से लागू तीनों कृषि अध्यादेशों के सकारात्मक प्रचार के लिए भाजपा नेता जगह-जगह मीडिया से वार्ता कर रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 18 Dec 2020, 8:50 AM IST

पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप बोले, मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कर रही कार्य

पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप बोले, मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कर रही कार्य

पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप बोले, मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कर रही कार्य
-भाजपा नेताओं ने तीनों कृषि कानून के गिनाए फायदे

हनुमानगढ़. केंद्र सरकार की ओर से लागू तीनों कृषि अध्यादेशों के सकारात्मक प्रचार के लिए भाजपा नेता जगह-जगह मीडिया से वार्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जंक्शन के जाट भवन में प्रेसवार्ता हुई। इसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरीराम रणवां ने कहा कि देश का किसान स्वतंत्र हो, किसान सशक्त हो, किसान खुशहाल हो, इसके लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि विपक्ष की पार्टियां प्रमुख रूप से कांग्रेस, जिन्होंने सदैव किसानों को ठगा ही है वो भी किसान आंदोलन को हवा दे रहे हंै। हरीराम रणवां ने कहा कि देश के 99 प्रतिशत से अधिक किसान नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव हों या उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक के उपचुनाव हों सभी जगह भाजपा को समर्थन मिला है, मोदी की नीतियों को समर्थन मिला है।
पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देखें तो पहले सॉयल हेल्थ कार्ड लाना, नीम कोटेड यूरिया लाकर यूरिया की कालाबाजारी को रोकना, फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगों का बीमा कराना, जो 50 प्रतिशत खराबा होने पर ही बीमा मिलता था, अब उन्हें 33 प्रतिशत खराबे पर बीमा राशि मिल रहा है। इसी तरह एमएसपी वृद्धि करना, किसान के लिए अन्य-अन्य प्रकार के योजनाएं लाना, देशभर में 10 हजार एफपीओ का गठन करना और एक लाख करोड़ रुपए खर्च होगा, जिससे किसान सशक्त हो, किसान मजबूत होगा और कृषि क्षेत्र में और निवेश आएगा। यह बात मोदी सरकार किसानों को स्पष्ट कर चुकी है कि एमएसपी थी, है और रहेगी, लेकिन कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का षडयंत्र कर रही है। वहीं मीडिया के सवाल के जवाब में हरीराम रणवां ने कहा कि किसान आंदोलन के बारे में मोदी सरकार खुले मन से बात कर रही है, छह बार किसानों से चर्चा हुई है और कहा गया है कि अपने सुझाव दीजिए, सुझाव एवं वार्तालाप हो रही है, हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही समाधान निकलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश के किसान एवं युवा मोदी के साथ हैं। 21 में से 14 जिला परिषद में भाजपा का जिला प्रमुख बनना बड़ी बात है और यह सीधा-सीधा केन्द्र सरकार, मोदी को राजस्थान के ग्रामीण लोगों द्वारा समर्थन है। अभी जहां पर भी चुनाव हो रहे है, वहां कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा कर राज्य की सत्ता में आई कांग्रेस किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है, राहुल गांधी ने भी कई बार बोला था कि 10 दिन में कर्जामाफ करेंगे, लेकिन सरकार के दो साल पूरे होने पर भी कर्जामाफ नहीं किया है। इस मौके पर जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, महावीर महला, लेखराम जोशी, अमित सहू, पार्षद हिमांशु महर्षि, जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती, विनोद झुरिया मौजूद थे।