8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ की नहर में मिली जली लाश, हत्या की आशंका

हनुमानगढ़. सादुल ब्रांच नहर से बरामद अज्ञात पुरुष के जले हुए शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जंक्शन थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर को शव नहर से बरामद किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 21 May 2021, 8:40 AM IST

हनुमानगढ़ की नहर में मिली जली लाश, हत्या की आशंका

हनुमानगढ़ की नहर में मिली जली लाश, हत्या की आशंका

हनुमानगढ़ की नहर में मिली जली लाश, हत्या की आशंका
- सार्दुल ब्रांच नहर से शव बरामद
- हत्या कर शव नहर में फेंकने का पुलिस लगा रही अनुमान
हनुमानगढ़. सादुल ब्रांच नहर से बरामद अज्ञात पुरुष के जले हुए शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जंक्शन थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर को शव नहर से बरामद किया था। हत्या कर लाश नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। नहरबंदी के चलते नहर में इतना पानी नहीं है कि कोई उसमें डूब जाए। जंक्शन पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार सुबह जंक्शन पुलिस को सूचना मिली कि अबोहर मार्ग के पास सादुल ब्रांच नहर में पुल से कुछ दूरी पर एक जने की लाश पड़ी है। एएसआई नाथूलाल पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे तो करीब 40-45 वर्षीय व्यक्ति की लाश नहर में पड़ी थी। बनियान व अंडरवियर के अलावा मृतक के शरीर पर कोई और कपड़ा नहीं था। मृतक के सिर सहित पूरा शरीर जला हुआ था। पूरा शरीर खून से लथपथ था। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने लाश को बाहर निकलवा नगर परिषद कर्मचारियों की मदद से मोर्चरी में रखवाया। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है।