7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़: स्कूली छात्रा को जहर देने का मामला आया सामने

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जंक्शन क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा को जहर देने का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा की स्थिति खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।  

less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़: स्कूली छात्रा को जहर देने का मामला आया सामने

हनुमानगढ़: स्कूली छात्रा को जहर देने का मामला आया सामने

हनुमानगढ़: स्कूली छात्रा को जहर देने का मामला आया सामने
-निजी अस्पताल में चल रहा है छात्रा का उपचार
-बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम के बारे में प्राप्त की जानकारी
हनुमानगढ़. जंक्शन क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा को जहर देने का मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा की स्थिति खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। समिति की ओर से बुधवार तक चिकित्सकों की टीम को छात्रा की वास्तविक आयु संंबंधी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। मामला संज्ञान में आने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल व सदस्य प्रेमचंद शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने बताया कि नाबालिग छात्रा अभी आईसीयू में भर्ती है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। छात्रा की दादी ने जानकारी दी कि जंक्शन में एक निजी स्कूल में उसकी पोती बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार को प्रेक्टिकल के दौरान सहपाठी छात्र ने उसे जहर की शीशी दे दी, इसे पीने से उसकी तबीयत खराब हो गई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष के अनुसार छात्रा अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। छात्रा का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि कर दी है। बाल कल्याण समिति ने छात्रा के आयु से संबंधित प्रमाण पत्र मंगवाने के लिए भी अस्पताल प्रबंधन को पाबंद किया है। अब तक की जांच में इस बात का पता नहीं चल सका है कि छात्रा को सहपाठी ने क्यों व किस कारण से जहर दिया था। छात्रा की तबीयत में सुधार आने तथा बयान देने के बाद ही इस घटनाक्रम में आगे कुछ पता चल सकेगा। इसके बाद ही बाल कल्याण समिति आगे की कार्रवाई कर सकेगी।