पीलीबंंगा. क्षेत्र का विकास करवाने व जनता को प्रशासन की ओर से सेवाएं देने का हर संभव प्रयास होगा। व्यापारमंडल के तत्वावधान में व्यापारमंडल सभागार में उपखंड अधिकारी डॉ अवि गर्ग के सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला कलक्टर दिनेशचंद्र जैन ने यह बात कही। कलक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद यहां पहली बार सम्मान समारोह पहुंचे कलक्टर जैन ने कहा कि जनता भी प्रशासन को अपना सहयोग दे तभी प्रशासन किसी भी समस्या का उचित प्रकार से निस्तारण करने में सक्षम होगा।