28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़: गिरे ओले, अंधड़ व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खरीफ फसलों को जीवनदान

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान मौसम के कई रंग देखने को मिले हैं। अंधड़ के साथ बरसात और फिर ओलों की बौछार ने गर्मी का असर कम कर दिया।  
less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़: गिरे ओले, अंधड़ व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खरीफ फसलों को जीवनदान

हनुमानगढ़: गिरे ओले, अंधड़ व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खरीफ फसलों को जीवनदान

हनुमानगढ़: गिरे ओले, अंधड़ व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खरीफ फसलों को जीवनदान
हनुमानगढ़. जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान मौसम के कई रंग देखने को मिले हैं। अंधड़ के साथ बरसात और फिर ओलों की बौछार ने गर्मी का असर कम कर दिया। क्षेत्र में सोमवार रात व मंगलवार अल सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मंगलवार सुबह की शुरुआत भी मेघ गर्जना व बिजली के चमकने के साथ हुई। रुक-रुक हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया है। वहीं जिले की टिब्बी व अन्य जगहों पर ओले गिरने की सूचना भी है। बीती रात को तेज अंधड़ व बरसात आने से कई जगह बिजली पोल व पेड़ गिर गए। इससे घंटो बिजली आपूर्ति बाधित रही। जोधपुर डिस्कॉम की टीम बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही। बरसात से खरीफ फसलों को जीवनदान मिल गया है। खास तौर पर नरमा-कपास की फसल को इस बरसात से खूब फायदा होगा। फसलों में सिंचाई पानी की कमी दूर होगी।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग