8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव संपन्न, चैयरमेन का चुनाव आज

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ के संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव हो चुके हैं। डेयरी प्रांगण में संपन्न चुनाव में बारह संचालन मंडल सदस्यों का निर्वाचन किया गया। इसे लेकर डेयरी के आसपास पूरे दिन चहल-पहल रही।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 13 Apr 2021, 8:16 AM IST

हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव संपन्न, चैयरमेन का चुनाव आज

हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव संपन्न, चैयरमेन का चुनाव आज

हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव संपन्न, चैयरमेन का चुनाव आज
हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ के संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव हो चुके हैं। डेयरी प्रांगण में संपन्न चुनाव में बारह संचालन मंडल सदस्यों का निर्वाचन किया गया। इसे लेकर डेयरी के आसपास पूरे दिन चहल-पहल रही। निर्वाचन अधिकारी राजेश टाक के अनुसार नव निर्वाचित संचालन मंडल सदस्यों में हनुमानगढ़ से जसवीर सिंह, दीपाराम, राजेश कुमार पुत्र बनवारीलाल, राधेश्याम गोदारा, शंकरलाल व सुल्तान सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।
इसी तरह श्रीगंगानगर जिले से अलोक चौधरी, मांगीलाल, राजेंद्र, राजेश कुमार, विनोद कुमार व श्योपतराम निर्वाचित हुए। सोमवार को निर्वाचन के बाद विजेता को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी राजेश टाक, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार दीपक कुक्कड़, डेयरी एमडी पीके गोयल आदि मौजूद रहे। विजेता सदस्यों के समर्थकों ने रंग-गुलाल खेलकर जीत का जश्न मनाया। अब तेरह अप्रेल को डेयरी चैयरमेन का चुनाव होगा। बारह संचालन मंडल सदस्य मिलकर डेयरी चैयरमेन का निर्वाचन करेंगे।

मनाई जीत की खुशियां
हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड गंगमूल डेयरी के संचालक मंडल के सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में हनुमानगढ़ क्षेत्र से 28 एनडीआर निवासी राधेश्याम गोदारा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। राधेश्याम गोदारा को संचालक मंडल में 80 मत प्राप्त हुए हैं। गोदारा के निर्वाचन के बाद उन्होंने समर्थकों सहित स्थानीय विधायक चौधरी विनोद कुमार के जंक्शन निवास पर पहुंचकर चुनाव संबंधी चर्चा की। यहां समर्थकों ने एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाकर बधाई दी और खुशियां मनाई। इस मौके पर हनुमान मील, हनुमानगढ़ पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान राजेंद्र प्रसाद, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक तरुण विजय, रामकुमार गोदारा, पंचायत समिति सदस्य भानीराम बगडिय़ा, भूप सिंह पचार, रामस्वरूप भाटी, विनोद गोदारा केहरवाला, गुरदीप सिंह प्रेमी अराईयांवाली सरपंच प्रतिनिधि जसविंद्र सिंह, विनोद चोयल, संतलाल मास्टर, विनोद बेनिवाल राकेश पचार, सीता राम ज्याणी आदि उपस्थित थे।