19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़: राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिश की जयंती पर पौधे लगाकर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक परम् श्रद्धेय कर्पूरचन्द्र कुलिश की जयंती पर प्रदेश में कई आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में जिला परिषद के पास पौधरोपण किया गया।  
less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़: राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिश की जयंती पर पौधे लगाकर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हनुमानगढ़: राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिश की जयंती पर पौधे लगाकर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हनुमानगढ़. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक परम् श्रद्धेय कर्पूरचन्द्र कुलिश की जयंती पर प्रदेश में कई आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में जिला परिषद के पास पौधरोपण किया गया। जिला परिषद के सीईओ रामनिवास जाट और पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने कुलिश को निर्भीक पत्रकारिता का पुरोधा मानते हुए पत्रकारिता में उनके योगदान को याद किया। साथ ही कहा कि कुलिश जी ने प्रदेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए।

इस मौके पर जिला परिषद कार्यालय के पास स्थित भूमि में पौधरोपण कर सभी ने पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया। मानव उत्थान सेवा समिति सदस्यों ने पौधरोपण कार्य में सहयोग किया। जिला परिषद व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण करने के बाद आसपास की दीवारों पर बेटी बचाओ से संबंधित भित्ति चित्र बनाकर सेल्फी प्वाइंट बनाने की बात भी कही। इससे पौधरोपण वाले स्थान पर हरियाली बनने के साथ ही बेटी बचाओ का संदेश भी गूंजता रहेगा।

इस मौके पर मौजूद लोगों को पक्षियों के लिए तैयार किए गए घोंसले भी वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रवेश सोलंकी, जिला परिषद में सहायक अभियंता मदन गोदारा, डीटीओ जगदीश अमरावत, कोर्डिनेटर पदमेश सिहाग, सुनील भारद्वाज, आशाराम, राजेन्द्र चाहर, मानव उत्थान सेवा समिति के लाधुराम भाटी, समाजसेवी प्रदीप शर्मा, राजस्थान पत्रिका हनुमानगढ़ के ब्यूरो चीफ मनोज गोयल, उप संपादक अदरीश खान, रिपोर्टर पुरुषोत्तम झा, एजेंट नत्थुराम खदरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग