क्या था प्रकरण
गांव जंडावाली स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक अक्षय कुमार परनामी (36) रविन्द्र परनामी निवासी वार्ड 7, पदमपुर ने अज्ञात चार जनों के खिलाफ 12 लाख 44 हजार 24 रुपए लूटने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। 31 दिसम्बर की शाम करीब पौने चार बजे बैंक शाखा में तीन कर्मचारी तथा आठ-दस ग्राहक थे। तभी हथियारों से लैस नकाबपोश तीन अज्ञात जने बैंक में आए। शाखा प्रबंधक के सिर पर बंदूक तान दी। फिर बैंक कार्मिकों तथा ग्राहकों को कमरे बंद कर दिया। सेफ रूम से नकदी निकाल ली। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी आरोपी साथ ले गए। अज्ञात लुटेरे स्विफ्ट कार ले आए थे। उसे बैंक शाखा के बाहर ही खड़ा किया था। लूट के बाद उसमें चढ़कर फरार हो गए। चौथा लुटेरा कार में बैठा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे लिंक रोड से गांव रोड़ांवाली, जोड़कियां, नवां होते हुए संगरिया की तरफ फरार हुए थे।